![]()
आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के दरियारपुर नेवादा गांव में शनिवार दोपहर हुए हादसे में करंट लगने से एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब घर के बाहर टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से 25 वर्षीय आईटीआई छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरियापुर नेवादा गांव निवासी अंकित चौरसिया (25) पुत्र राजेश शौच के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान घर के बाहर पहले से ही बिजली का एक हाईवोल्टेज तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था। अनजाने में अंकित का पैर उस तार पर पड़ गया। पैर पड़ते ही वह बुरी तरह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे आनन-फानन में परिजन अंकित को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लालगंज भागे। जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जौनपुर में पढ़ता था छात्र
मृतक अंकित आईटीआई जौनपुर का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ इटैली बाजार में फल की दुकान भी चलाता था। वह दो भाइयों में छोटा था। जबकि उसका बड़ा भाई अंगद चौरसिया जौनपुर में अधिवक्ता है। जवान बेटे की इस असामयिक मौत से मां पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मेहनाजपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को जिला अस्पताल के लिए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
Source link
आजमगढ़ में करंट लगने से छात्र की मौत:बिजली के टूटे तार पर पड़ गया था पैर, इलाज के दौरान मौत