![]()
आगरा में शनिवार सुबह से मौसम साफ है। हल्की धूप निकल रही है। सामान्य से अधिक हवा चल रही है। मगर, उमसभरी गर्मी बरकरार है। हालांकि दिन में गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बादल छाये रहने के साथ ही बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए
मौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त तक बादलों की लुका-छुपी चलती रहेगी। गरज के साथ बूंदाबांदी या बारिश के आसार बने रहेंगे। हालांकि 24 अगस्त को मौसम खुलने के आसार हैं। इस बीच अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सामान्य से 3% कम बारिश
आगरा में इस मानसून में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। अब तक सामान्य से 3% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में आगरा में 370.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 358.6 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से भी 12.1 मिमी बारिश कम हुई है। आगरा में बुधवार को झमाझम बारिश हुई थी, उसके बाद से बादल तो छाये लेकिन बारिश तो दूर बूंदाबांदी तक नहीं हुई। इसकी वजह से उमस बढ़ रही है।
Source link
आगरा में सुबह से निकली धूप-दिन में बारिश के आसार:उमसभरी गर्मी बरकरार, 23 अगस्त तक बूंदाबांदी की संभावना