आगरा में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर,पति-पत्नी की मौत:रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे दंपति, 2 घायल


आगरा के एत्मादपुर-खंदौली मार्ग पर रविवार शाम करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नगला पिपरिया से ठीक पहले आलू से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइकों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाथरस से लौट रहे थे दंपति जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के टूंडला स्थित धीरपुरा निवासी लक्ष्मी अपने पति के साथ हाथरस में एक रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यक्त करने गए थे। रविवार शाम जब दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में नगला पिपरिया के पास यह भीषण दुर्घटना हो गई। चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग, दो गंभीर घायल टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल एत्मादपुर पुलिस पहुंची। दुर्घटना में घायल एत्मादपुर क्षेत्र के दो लोगों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, जिनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा के हायर सेंटर रेफर किया गया है। ट्रक जब्त, नाम की पुष्टि जारी पुलिस ने दुर्घटना में शामिल आलू से भरे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। एत्मादपुर पुलिस के अनुसार, हादसे में दो लोगों (पति-पत्नी) की मौत की पुष्टि हुई है। मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है, जबकि उनके पति का नाम और अन्य जानकारी पुलिस रिकॉर्ड से स्पष्ट की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *