कानपुर में 3 महीने से जलभराव में रह रहे परिवार:टेनरी के दूषित पानी से बदबू और बीमारी का खतरा, पानी में ट्रांसफॉर्मर


कानपुर के जाजमऊ नई चुंगी इलाके में पानियर टेनरी के सामने करीब एक दर्जन परिवार तीन महीने से जलभराव की समस्या झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के पानी के साथ टेनरी का दूषित पानी भी इलाके में भर गया है। इससे घरों के आसपास गंदगी और बदबू बनी हुई है। 150 फीट रोड स्थित टेनरी के सामने रहने वाले लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत खराब हो रही है। लोगों को बिना मास्क के घर से निकलने में भी परेशानी होती है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे क्षेत्रीय लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। शिकायतों के बाद भी नहीं मिला स्थायी समाधान संदीप, अनवर और सचिन ने बताया कि जलभराव को लेकर पार्षद और नगर निगम में कई बार शिकायत की गई। इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि लगातार गंदे पानी में रहने से परिवार के बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। पानी में ट्रांसफार्मर, करंट का डर स्थानीय लोगों की सबसे बड़ी चिंता जलभराव वाले स्थान पर लगा बिजली का ट्रांसफार्मर है। उनका आरोप है कि पानी के बीच ट्रांसफार्मर होने से करंट लगने का खतरा बना रहता है। नगर निगम और बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार इसकी जानकारी देने के बावजूद मौके पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने ट्रांसफार्मर को ऊंचाई पर या किसी सुरक्षित स्थान पर लगाने की मांग की है, ताकि हादसे की आशंका खत्म हो सके। 10 दिन में नाला मरम्मत शुरू कराने का दावा पार्षदपति फकर इकबाल ने बताया कि नगर निगम स्तर पर फाइल की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बारिश के कारण नाले की खुदाई का काम शुरू नहीं कराया जा सका था। उन्होंने दावा किया कि 10 दिन के भीतर नाले की मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद जलभराव की समस्या दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *