प्रेम विद्यालय में सीसीए प्रतियोगिताओं का शुभारंभ:तीन दिवसीय सीसीए प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने कविता, भाषण और गायन से प्रतिभा दिखाई


डीईआई प्रेम विद्यालय गर्ल्स इंटर कॉलेज के मिडिल सेक्शन में गुरुवार से तीन दिवसीय वार्षिक सह-पाठ्यक्रम (सीसीए) प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेम प्यारी दयाल ‘रानी मैम’ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन हिंदी की काव्य पाठ, भाषण और अन्य साहित्यिक प्रतियोगिताओं के साथ संगीत गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में करीब 250 छात्राओं ने भाग लिया। रानी मैम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंच पर आने वाला हर विद्यार्थी अपने आप में विजेता होता है। उन्होंने हार-जीत की चिंता किए बिना आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने और अनुशासित जीवन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए प्रतिभा के साथ अनुशासन और अच्छा आचरण भी जरूरी है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती माला बल ने कहा कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और रचनात्मक क्षमता को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विद्यालय का प्रयास रहता है कि हर छात्रा कम से कम दो प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को पहचान सके। सीसीए कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रीतम प्यारी ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान नृत्य, नाटक, संगीत, फैंसी ड्रेस, मोनो एक्टिंग, स्टोरी टेलिंग और अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मिडिल सेक्शन की हिंदी शिक्षिका डॉ. रूपरानी ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करती हैं। पहले दिन विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। 24 जुलाई को संस्कृत श्लोक गायन, इंग्लिश पोएट्री, स्टोरी टेलिंग, शो एंड टेल, फैंसी ड्रेस और मोनो एक्टिंग, जबकि 25 जुलाई को नृत्य प्रतियोगिता होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *