आगरा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों ने रखीं समस्याएं:टीटीजेड में बिजली कनेक्शन, गैस कटौती और सिंगल विंडो की मांग, प्रभारी मंत्री ने दिया भरोसा


विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर रविवार को आयोजित आगरा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उद्योग एवं व्यापार जगत की प्रमुख समस्याओं पर मंथन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के एमएसएमई मंत्री एवं आगरा प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेश अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान का आश्वासन भी दिया। चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों को बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से औद्योगिक विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने व्हाइट कैटेगरी के उद्योगों को विद्युत कनेक्शन देने, आगरा में सिंगल विंडो व्यवस्था लागू करने तथा टीटीजेड मामलों की पैरवी कर रहे सरकारी अधिवक्ता के साथ उद्योग प्रतिनिधियों की बैठक कराने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि गैस आपूर्ति में कटौती से भी उद्योगों के सामने उत्पादन संबंधी चुनौतियां बढ़ रही हैं। कॉन्क्लेव में आयुक्त एवं निदेशक उद्योग विजयेन्द्र पांडियन ने एमएसएमई और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की जानकारी देते हुए कहा कि उद्यमियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने बिजली कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष बंसल, सीडीओ प्रतिभा सिंह, उद्योग विभाग के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में उद्योगपति और व्यापारी मौजूद रहे। कॉन्क्लेव में ओडीओपी उत्पादों और आगरा की पारंपरिक खाद्य वस्तुओं की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *