सहारनपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला गिरफ्तार:मंडी पुलिस ने आरोपी को 10 घंटे में पकड़ा, कोर्ट में पेशी की तैयारी


सहारनपुर की थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी घटना के महज 10 घंटे के भीतर की। आरोपी को रविवार शाम मंडी रोड स्थित रेड लाइट के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, थाना मंडी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मोहल्ला वाल्मीकि कॉलोनी निवासी मुजाहीद पुत्र साजिद उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने आरोपी के परिवार से जानकारी मांगी तो उन्हें धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद थाना मंडी पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। रविवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि वांछित आरोपी मुजाहीद मंडी रोड स्थित रेड लाइट के आसपास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी को मुकदमा दर्ज होने के लगभग 10 घंटे के भीतर ही पकड़ लिया गया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में की गई, जिसमें उपनिरीक्षक राहुल शर्मा और महिला उपनिरीक्षक कोमल पंवार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *