![]()
आंध्र प्रदेश के कडप्पा में 46 साल के एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रवि बाबू ने बताया कि मृतक शराब का आदी था और उसे तेज सांस फूलने व खांसी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि उसके दोनों फेफड़े गंभीर रूप से संक्रमित होकर निमोनिया की चपेट में आ गए थे। चार दिन तक हाई-डोज एंटीबायोटिक देने के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों को कोविड का संदेह हुआ। सीटी स्कैन में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने इलाके में सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया है। मृतक के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी ट्रेसिंग भी की जा रही है।
Source link
आंध्र प्रदेश में कोविड से व्यक्ति की मौत:संक्रमण से दोनों फेफड़ों खराब हो गए थे; दो जिलों में 5 पॉजिटिव केस मिले