अलीगढ़ में 35 साल के युवक ने लगाई फांसी:पत्नी के मायके जाने से आहत था, 15 साल पहले हुई थी शादी


अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र में एक हलवाई ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्नी के मायके चले जाने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था। शुक्रवार तड़के हुई इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 15 साल पहले हुई थी शादी मृतक की पहचान रुस्तमपुर नईमाबाद निवासी 35 वर्षीय विष्णु पुत्र नाम सिंह के रूप में हुई है। वह खैर क्षेत्र में एक हलवाई की दुकान पर काम करता था। करीब 15 वर्ष पहले उसकी शादी बुलंदशहर जिले के पहासू थाना क्षेत्र के लीला नगला गांव की महिला से हुई थी। दंपति के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र करीब 5 और 7 वर्ष बताई गई है। पत्नी के मायके जाने के बाद था परेशान परिजनों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। गुरुवार शाम विष्णु की पत्नी बिना बताए अपने मायके चली गई। जब विष्णु काम से घर लौटा और पत्नी को घर पर नहीं पाया तो वह काफी परेशान हो गया। इसी बात को लेकर घर में कहासुनी भी हुई थी। बच्चों को छत पर सुलाया, फिर नीचे आकर उठाया कदम बताया जा रहा है कि रात में विष्णु अपने दोनों बेटों को लेकर घर की छत पर सोने चला गया। आशंका है कि देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच वह बच्चों को सोता छोड़कर नीचे आया और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह बच्चों ने देखा पिता का शव सुबह जब दोनों बच्चे जागकर नीचे आए तो उन्होंने अपने पिता को फंदे से लटका देखा। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और मृतक का भाई मनवीर मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, जांच जारी सूचना मिलते ही लोधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि मौत के कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *