Ecuador Shocks Germany | Football World Cup Knockout Berth

ईस्ट रदरफोर्ड (अमेरिका)2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

24वीं रैंक की टीम इक्वाडोर ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में शुक्रवार को 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हरा दिया है। इस जीत से टीम ने राउंड ऑफ-32 में जगह बना ली। इक्वाडोर 2006 के बाद पहली बार नॉकआउट में पहुंची है।

ग्रुप-ई में तीसरे स्थान पर रहते हुए चार अंक हासिल करने वाला इक्वाडोर अब अगले राउंड में मैक्सिको से भिड़ सकता है। वहीं, पहले ही नॉकआउट में पहुंच चुकी जर्मनी की लगातार 11 मैचों की जीत का सिलसिला भी इस हार के साथ टूट गया है।

मेटलाइफ स्टेडियम में इस मैच के दौरान 80,663 फैंस मौजूद रहे। फीफा के अनुसार इस वर्ल्ड कप के 56वें मैच तक कुल दर्शकों की संख्या 35,87,539 पहुंच गई, जो 1994 वर्ल्ड कप के पूरे टूर्नामेंट के रिकॉर्ड से अधिक है।

मेटलाइफ स्टेडियम में इस मैच के दौरान 80,663 फैंस मौजूद रहे।

मेटलाइफ स्टेडियम में इस मैच के दौरान 80,663 फैंस मौजूद रहे।

शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा जर्मनी

जर्मनी ने मुकाबले की तेज शुरुआत करते हुए दूसरे ही मिनट में लेरॉय साने के गोल से बढ़त बना ली। फ्लोरियन विर्ट्ज के पास पर साने ने गोल दागा। हालांकि, इक्वाडोर ने 9वें मिनट में बराबरी हासिल कर ली।

मिडफील्ड में गेंद छीनने के बाद पेड्रो वीटे ने निल्सन अंगुलो को पास दिया, जिन्होंने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। यह टूर्नामेंट में इक्वाडोर का पहला गोल भी था।

जर्मनी की हार से निराश फैंस।

जर्मनी की हार से निराश फैंस।

प्लाटा ने निर्णायक गोल दागा

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए। 77वें मिनट में पेड्रो वीटे के कॉर्नर पर केविन रोड्रिगेज ने हेडर लगाया, जिसे गोलकीपर मैनुएल नोयर पकड़ने ही वाले थे कि गोंजालो प्लाटा ने पैर बढ़ाकर गेंद को गोल में पहुंचा दिया। इस गोल ने इक्वाडोर को 2-1 की बढ़त दिलाई, जिसे उसने अंत तक कायम रखा।

गोंजालो प्लाटा ने 77वें मिनट में गोल स्कोर करके इक्वाडोर को बढ़त दिलाई।

गोंजालो प्लाटा ने 77वें मिनट में गोल स्कोर करके इक्वाडोर को बढ़त दिलाई।

मैच 55: कुराकाओ Vs आइवरी कोस्ट, स्कोरलाइन 0-2

पेपे के डबल गोल से जीता आइवरी कोस्ट, पहली बार नॉकआउट में

निकोलस पेपे के डबल गोल से आइवरी कोस्ट ने ग्रुप-ई मैच में कुराकाओ को 2-0 से हराकर पहली बार नॉकआउट में जगह बना ली। अब आइवरी कोस्ट 30 जून को राउंड ऑफ-32 में ग्रुप आई की उपविजेता टीम (फ्रांस या नॉर्वे) से भिड़ेगा।

फिलाडेल्फिया स्टेडियम में आइवरी कोस्ट ने 7वें मिनट में बढ़त बना ली। 19 साल यान डियोमांडे ने कुराकाओ के डिफेंस की गलती का फायदा उठाते हुए गेंद निकोलस पेपे को पास की, जिन्होंने आसान गोल के साथ टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

फिर 64वें मिनट में पेपे ने बाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर अपना दूसरा और टीम का दूसरा गोल दागा। इसके बाद टीम ने कुराकाओ को वापसी का मौका नहीं दिया।

मैच 57: जापान Vs स्वीडन, स्कोरलाइन 1-1

जापान और स्वीडन ने ड्रॉ खेला, दोनों नॉकआउट में

जापान और स्वीडन ने ग्रुप-एफ से नॉकआउट में प्रवेश कर लिया है। दोनों के बीच का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। जापान ग्रुप में दूसरे और स्वीडन पहले स्थान पर रहते हुए अगले दौर में पहुंचा। जापान ने तीसरी और स्वीडन ने चौथी बार नॉकआउट में प्रवेश किया है।

डलास स्टेडियम में पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद 56वें मिनट में रित्सु दोआन के पास पर दाइजेन माएदा ने गोल करके जापान को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, यह बढ़त ज्यादा देर नहीं टिकी और 62वें मिनट में एंथनी एलांगा ने बॉक्स के बाहर से शानदार बाएं पैर का शॉट लगाकर स्वीडन को 1-1 की बराबरी दिला दी। उन्होंने इस टूर्नामेंट में दूसरा गोल दागा।

एलांगा के गोल के साथ जापान ने एक एडिशन में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बनाया। टीम इस वर्ल्ड कप में 7 गोल कर चुकी है। उसने 2018 वर्ल्ड कप में छह गोल किए थे।

मैच-58: ट्यूनीशिया Vs नीदरलैंड्स, स्कोरलाइन 1-3

नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को हराया, ग्रुप एफ के टॉप पर रहा

ब्रायन ब्रॉबी के गोल और ट्यूनीशिया के दो आत्मघाती गोलों से नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को 3-1 से हराया। इस जीत से टीम ने ग्रुप-एफ के टॉप पर रहते हुए नॉकआउट में जगह बनाई। अब राउंड ऑफ-32 में उसका मुकाबला ग्रुप सी की उपविजेता मोरक्को से होगा। वहीं, जापान को ब्राजील जैसी मजबूत टीम से भिड़ना पड़ेगा।

कैनसस सिटी स्टेडियम में नीदरलैंड्स ने बारिश के बीच तेज शुरुआत की। मैच के शुरुआती मिनटों में डेंजेल डम्फ्रीस की क्रॉस को क्लियर करने के प्रयास में ट्यूनीशिया के कप्तान एलियस स्कीरी ने गेंद अपने ही गोल में मार दिया। इससे डच टीम को बढ़त मिल गई।

7वें मिनट में ब्रायन ब्रॉबी ने बढ़त दोगुनी कर दी। उन्होंने वर्जिल वैन डाइक के शानदार हेडर को गोल में बदलकर टूर्नामेंट का अपना तीसरा गोल दागा। 54वें मिनट में हाजेम मस्तूरी ने कॉर्नर पर हेडर लगाकर ट्यूनीशिया के लिए एक गोल जरूर किया, लेकिन 62वें मिनट में जान पॉल वान हेके के हेडर को रोकने की कोशिश में अनिस स्लिमाने से आत्मघाती गोल हो गया।

अमेरिका हार के बावजूद टेबल टॉपर रहा, ऑस्ट्रेलिया-पराग्वे मैच ड्रॉ ग्रुप-डी में मेजबान अमेरिका को तुर्की के खिलाफ 2-3 की पराजय झेलनी पड़ी। इसके बावजूद टीम ने ग्रुप विनर के रुप में नॉकआउट राउंड में जगह बनाई। राउंड ऑफ-32 में अमेरिका का मैच 2 जुलाई को बोस्निया-हर्जेगोविना से होगा।

वहीं, इस ग्रुप में नंबर-2 पर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 जुलाई को डलास में ग्रुप जी की उपविजेता टीम से भिड़ेगी। उसने एक अन्य मुकाबले में पराग्वे को गोलरहित ड्रॉ पर रोका। पराग्वे का भविष्य अब अन्य ग्रुपों के नतीजों पर निर्भर करेगा। टीम सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में शामिल होकर ही अगले दौर में पहुंच सकेगी।

—————————————

फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

स्पेन पर FIFA वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा, आज रात उरुग्वे के खिलाफ जीत जरुरी

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात स्पेन और फ्रांस की टीमें खेलते दिखाई देंगी। पहला मैच स्पेन और नॉर्वे के बीच होगा। दोनों टीमें पहले ही नॉकआउट के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। इस मैच में फ्रांस को स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बापे से गोल की उम्मीद होगी। वहीं नॉर्वे को FIFA वर्ल्ड कप में किसी यूरोपीय टीम के खिलाफ पहली की तलाश है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.