![]()
अंबेडकरनगर के बरियावन बाजार में सड़क किनारे सरकारी जमीन पर बने कमरों को रात के अंधेरे में जेसीबी से ढहाए जाने के बाद पहले दिन से ही पुलिस ने कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए स्थिति संभाली। एसपी प्राची सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और कार्रवाई आगे बढ़ाई। घटना के बाद न तो बाजार में धरना-प्रदर्शन हुआ और न ही पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। प्रभावित लोगों से लगातार संवाद बनाए रखा गया। प्रारंभिक कार्रवाई में लापरवाही सामने आने पर अकबरपुर कोतवाल समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। 22 सितंबर की रात जेसीबी लेकर पहुंचे अज्ञात लोग 22 सितंबर की रात अज्ञात लोग जेसीबी लेकर बरियावन बाजार पहुंचे। उन्होंने सड़क किनारे बने कमरों को ढहा दिया। घटना के दौरान पुलिस को न तो 112 के जरिए सूचना दी गई और न ही किसी अन्य माध्यम से तत्काल जानकारी मिली। 23 सितंबर को पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने संबंधित लोगों से घटना के संबंध में तहरीर देने को कहा। हालांकि, करीब 18 घंटे बाद पुलिस को तहरीर दी गई। एसपी खुद पहुंचीं मौके पर, 4 पुलिसकर्मी निलंबित तहरीर मिलने के बाद एसपी प्राची सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। वह खुद घटनास्थल पर पहुंचीं और मौके की स्थिति, कमरों के ध्वस्तीकरण और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रारंभिक कार्रवाई में पुलिस स्तर पर लापरवाही सामने आने के बाद अकबरपुर कोतवाल समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। सरकारी जमीन पर निर्माण को लेकर पहले से शिकायत बरियावन का मामला केवल पुलिस की कार्रवाई से जुड़ा नहीं है। जिन कमरों को ढहाया गया, उनके सरकारी जमीन पर बने होने की बात सामने आई है। इन्हें हटाने को लेकर ग्राम प्रधान की ओर से पहले भी कई बार शिकायत किए जाने की जानकारी है। हालांकि, रात में जेसीबी से कमरों को ढहाए जाने की घटना ने प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस अब पूरे मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ा रही है। बाजार में अब बनेगी पुलिस चौकी घटना के बाद बरियावन बाजार में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। चौकी पर प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इससे बाजार में पुलिस की स्थायी मौजूदगी रहेगी और भविष्य में किसी विवाद की स्थिति में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच सकेगी।
Source link
सरकारी-जमीन पर बने कमरे ढहाने के बाद बढ़ा था तनाव:अम्बेडकरनगर SP ने संभाली स्थिति, कोतवाल समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित