अयोध्या में युवती ने युवक को दौड़ाकर पीटा:बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल


अयोध्या शहर के नाका चुंगी क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती युवक को पकड़कर अपने साथ ले जाती दिखाई दे रही है। इस दौरान वह युवक पर चैन छीनने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज भी करती नजर आ रही है। सड़क पर हुए इस हंगामे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती लगातार युवक पर चैन छीनने का आरोप लगा रही थी। हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के नाका चुंगी इलाके का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। युवक पर लगाए गए आरोपों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *