अयोध्या में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत:गेहूं मड़ाई के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव


जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। युवक गेहूं की मड़ाई के बाद ट्रैक्टर से घर लौट रहा था, तभी पंचायत भवन के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा पलटा। हादसे में युवक ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तुरंत बाहर निकाला और सुहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान धुर्वेंद्र कुमार सिंह (पुत्र नरेंद्र सिंह), निवासी ग्राम कदई कला, थाना खंडासा के रूप में हुई है। यह घटना दोपहर करीब 3 बजे के आसपास हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। मृतक अपने परिवार में दो भाइयों में से एक था। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *