अयोध्या में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश:लोगों को उमस और गर्मी से राहत, अगले 24 घंटे में मानसूनी बरसात की संभावना


अयोध्या में मंगलवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। तड़के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज स्थित मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में वातावरण में नमी की अधिक मात्रा के कारण उमस बनी हुई है। बादलों की उपस्थिति के बावजूद तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को अधिक गर्मी महसूस हो रही है। डॉ. मिश्रा के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। इस अवधि में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि, व्यापक और लगातार बारिश की संभावना अभी कम है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को अत्यधिक उमस और गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और अनावश्यक रूप से दोपहर में धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। किसानों को भी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्यों की योजना बनाने को कहा गया है। यदि हल्की वर्षा होती है, तो तापमान में मामूली गिरावट के साथ उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *