अयोध्या में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश:लोगों को उमस और गर्मी से राहत, अगले 24 घंटे में मानसूनी बरसात की संभावना
अयोध्या में मंगलवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। तड़के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज स्थित मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम…