अमेठी में हजारों लोगों ने उठाया तिरंगा:देशभक्ति का जज्बा दिखाया, व्यापार मंडल के कार्यालय से शुरू हुई यात्रा


स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेठी में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने तिरंगा उठाकर ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस यात्रा का नेतृत्व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष और भाजपा नेता महेश सोनी ने किया। पहले 3 तस्वीरें देखिए… यह तिरंगा यात्रा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय से शुरू हुई और पूरे अमेठी कस्बे का भ्रमण करने के बाद वापस कार्यालय पर समाप्त हुई। यात्रा में स्कूली बच्चे, व्यापारी, युवा, महिलाएं, सेवानिवृत्त सेना अधिकारी और जवान, टीकरमाफी संस्कृत पाठशाला और सेपियन स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू भी इसमें उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। तिरंगा यात्रा को देखते हुए गौरीगंज बाईपास से यातायात मार्ग को भी डायवर्ट किया गया था। यात्रा के आयोजक महेश सोनी ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का आयोजन प्रधानमंत्री के आह्वान पर किया गया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, और यह यात्रा देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *