![]()
अमेठी में शनिवार शाम एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। युवती शौच के लिए खेत में गई थी, तभी गांव के ही दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। यह घटना गौरीगंज थाना क्षेत्र की है। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे युवती अपने घर के पास स्थित खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के दो युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद, दोनों आरोपी युवती के भाइयों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। रविवार सुबह पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों, शिव और प्रदीप को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Source link
अमेठी में युवती से गैंग रेप:शौच के लिए गई थी, गांव के ही 2 युवकों ने की दरिंदगी, दोनों गिरफ्तार