![]()
अमेठी पुलिस ने दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का एक ट्रैक्टर और दो ट्रॉली बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने अमेठी, बाराबंकी और लखनऊ में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाजारशुक्ल पुलिस को यह सफलता मिली। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर पर सवार दो संदिग्धों को पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बाराबंकी के थाना सुबेहा अंतर्गत राजघाट सराय निवासी मो. शाहिल पुत्र असलम और रायबरेली के थाना बछरांवा अंतर्गत सिदौली रामपुर निवासी मो. जहीर पुत्र मुन्ना के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का एक ट्रैक्टर ACE DI 450 (UP 32JB 6496) और दो ट्रॉली बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सफेद रंग की ट्रॉली 4 जुलाई की रात पूरे रग्घू शुक्ल का पुरवा, मवैया रहमतगढ़ से चुराई थी। नीले रंग की ट्रॉली 9 जुलाई को ग्राम पाताल पुरवा, बाराबंकी से और नीले रंग का ट्रैक्टर कमालपुर, लखनऊ से चोरी किया था।
इस संबंध में थाना बाजारशुक्ल में पहले से धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। बरामदगी के आधार पर इसमें धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धीरेंद्र तिवारी, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव सहित कुल 8 पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।
Source link
अमेठी पुलिस ने दो अंतरराज्यीय चोरों को पकड़ा:चोरी का ट्रैक्टर और दो ट्रॉली बरामद, कई वारदातें कबूलीं