अमरोहा में नहर किनारे मिला अज्ञात युवक का शव:शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका जताई जा रही


अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव बोरा-बोरी के पास नहर किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना गुरुवार सुबह करीब दस बजे की है। जब ग्रामीण नहर किनारे से गुजर रहे थे, तो उन्होंने शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को नहर किनारे फेंका गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और विभिन्न पहलुओं से मामले की गहन जांच में जुटी है। सर्किल सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके लिए आसपास के थानों और जिलों में शव की तस्वीरें भेजी गई हैं। पुलिस इस संबंध में वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *