अबू आजमी बोले- धर्म की राजनीति कर रही सरकार:सपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे महाराष्ट्र अध्यक्ष ने सहारनपुर कार्रवाई और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी मंगलवार को लखनऊ स्थित सपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सहारनपुर में मस्जिद पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आजमी ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाकर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति कर रहे…