अतीक के गुर्गों पर जमीन हड़पने की कोशिश का केस:कोर्ट के आदेश पर FIR, पीड़ित बोला- मारे जा चुके शूटर ने रची थी साजिश


लखनऊ के कृष्णानगर के सुभाष नगर निवासी साबिर अली की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के दो कथित गुर्गों के खिलाफ जमीन हड़पने की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि फर्जी वसीयत और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कनौसी स्थित जमीन पर कब्जा करने की साजिश रची गई। पीड़ित का दावा है कि इस पूरे खेल की साजिश अतीक के एक मारे जा चुके शूटर ने रची थी। साबिर अली के मुताबिक, कृष्णानगर के कनौसी में अकबर अली की जमीन थी। वर्ष 2000 में अकबर अली और एक साल बाद उनकी पत्नी फजल फातिमा का निधन हो गया। मृत्यु से पहले फजल फातिमा ने उक्त जमीन की वसीयत उनके नाम कर दी थी। आरोप है कि वर्ष 2024 में कौशांबी के सिरोही उपरहार निवासी परवेज अहमद और प्रयागराज के दरियाबाद स्थित महमूद मंजिल निवासी हसनैन अली खां ने फर्जी दस्तावेज और कूटरचित वसीयत तैयार कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। साबिर ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि इस साजिश में राजू पाल हत्याकांड का आरोपी एक शूटर भी शामिल था, जिसे बाद में एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर परवेज अहमद और हसनैन अली खां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक विनीत कुमार को सौंपी गई है। पीड़ित से संपर्क कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *