अखिलेश दुबे की बीमारी या जेल से बचने का खेल:जिला जज और डीएम से शिकायत-पैनल गठित कर मेडिकल कराने की मांग


कानपुर जेल में बंद अखिलेश दुबे के उर्सला अस्पताल में एडमिट होने पर गुरुवार को मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने डीएम और जिला जज से मिलकर शिकायत करते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि अखिलेश दुबे बेल के लिए डॉक्टरों से सांठगांठ करके मेडिकल ग्राउंड तैयार कर रहा है। अस्पताल में एडमिट होकर लगातार लोगों से मिल रहा और प्लानिंग कर रहा है। इसके साथ ही डॉक्टरों का पैनल गठित करके दुबे की मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है। यह भी बताया कि उर्सला अस्पताल में जब हार्ट की यूनिट नहीं है तो दिल की बीमारी पर वहां क्यों एडमिट किया है। इस तरह कई सवाल खड़े करते हुए जांच की मांग की है। दिल की बीमारी पर उर्सला में एडमिट कराने पर उठाया सवाल जेल में बंद कानपुर का चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे को बीमारी का हवाला देते हुए जेल प्रशासन ने 6 अप्रैल को उर्सला अस्पताल में एडमिट कराया था। हार्ट संबंधित परेशानी और जोड़ों में दर्द का हवाला दिया था, इसके बाद से दुबे उर्सला के आईसीयू में एडमिट है और वहां पर इलाज चल रहा है। पूरे मामले में गुरुवार को अखिलेश दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाली व अखिलेश दुबे मुक्ति मोर्चा की प्रज्ञा त्रिवेदी, भाजपा नेता रवि सतीजा और सौरभ भदौरिया डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह से मिलकर शिकायत पत्र दिया है। आरोप लगाया है कि उर्सला के डॉक्टरों के साथ साठगांठ करके अखिलेश दुबे बेल के लिए मेडिकल ग्राउंड तैयार कर रहा है। इसके साथ ही यह भी दावा किया गया कि जब हार्ट से संबंधित परेशानी है तो उसे उर्सला में क्यों एडमिट किया। जबकि उर्सला अस्पताल में हार्ट से संबंधित कोई यूनिट नहीं है। इसके साथ ही अन्य कई सवाल खड़े किए। मामले में डीएम ने पैनल से मेडिकल कराने का भरोसा दिलााया है। इससे कि उसकी बीमारी का साफ पता चल सके। पैनल की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्यवाही की जा सके। इन बिंदुओं पर शिकायत और जांच की मांग

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *