![]()
अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मालीपुर-सुरहुरपुर रोड पर मंसूरपुर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य घायल का उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, मालीपुर थाना क्षेत्र के करमिसिरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र (पुत्र बाबूलाल) और दिलीप (पुत्र हौसला) एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक को जलालपुर थाना क्षेत्र के उसरहा निवासी सचिन (पुत्र रामदुलार) चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने धर्मेंद्र और सचिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिलीप का इलाज अभी भी जारी है। मालीपुर थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि हादसे में दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
अंबेडकरनगर में दो बाइकों की भीषण टक्कर:हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल अस्पताल में भर्ती