Zheng Beats Keys, Gauff Advances, Fritz Eliminated

  • Hindi News
  • Sports
  • US Open 2026: Zheng Beats Keys, Gauff Advances, Fritz Eliminated

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूयॉर्क में चल रहे US ओपन 2026 के सातवें दिन अमेरिका के वर्ल्ड नंबर-9 टेलर फ्रिट्ज मेन्स सिंगल्स, जबकि वर्ल्ड नंबर-7 मैडिसन कीज और वर्ल्ड नंबर-3 अमांडा अनामिसिमोवा महिला सिंगल्स के तीसरे राउंड में हारकर बाहर हो गए। फ्रिट्ज को अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरुंडोलो ने दो सेट की बढ़त के बाद 3-6, 4-6, 6-3, 6-4, 6-4 से हराया। वहीं, कीज निर्णायक सेट में 5-0 की बढ़त के बावजूद चीन की झेंग क्वेनवेन से 1-6, 7-6(3), 7-5 से हार गईं। अनामिसिमोवा को ऑस्ट्रिया की अनास्तासिया पोटापोवा ने 6-2, 7-5 से हराया।

वहीं, वर्ल्ड नंबर-4 कोको गॉफ ने महिला सिंगल्स में स्पेन की क्रिस्टीना बुचा को 6-3, 6-4 से हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई। वर्ल्ड नंबर-8 इगा स्वियातेक, वर्ल्ड नंबर-5 मिर्रा आंद्रीवा और जापान की नाओमी ओसाका भी चौथे राउंड में पहुंचीं।

मेन्स सिंगल्स: फ्रिट्ज दो सेट जीतकर भी हारे

टेलर फ्रिट्ज ने पुरुष सिंगल्स के तीसरे राउंड में फ्रांसिस्को सेरुंडोलो के खिलाफ शुरुआती दोनों सेट जीत लिए थे। लेकिन अर्जेंटीनी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन सेट जीत लिए।

सेरुंडोलो ने मुकाबला 3-6, 4-6, 6-3, 6-4, 6-4 से अपने नाम किया। फ्रिट्ज 2024 US ओपन के रनर-अप रहे थे। इस हार के साथ उनका इस साल टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया।

पुरुष सिंगल्स में फ्लावियो कोबोली भी बाहर हो गए। 28वीं सीड बेल्जियम के अलेक्जेंडर ब्लॉक्स ने उन्हें चार सेट में हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई। करेन खाचानोव और लुसियानो डारदेरी भी अगले दौर में पहुंचे।

फ्रांसिस्को सेरुंडोलो ने उम्मीदों के विपरीत शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्लशिंग मीडोज में अगले राउंड में जगह बनाई।

फ्रांसिस्को सेरुंडोलो ने उम्मीदों के विपरीत शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्लशिंग मीडोज में अगले राउंड में जगह बनाई।

विमेंस सिंगल्स: झेंग ने 5-0 से पिछड़कर पलटा मैच

महिला सिंगल्स में चीन की झेंग क्वेनवेन ने दिन की सबसे बड़ी वापसी की। मैडिसन कीज ने निर्णायक सेट में 5-0 की बढ़त बना ली थी और 5-1 पर उनके पास मैच पॉइंट भी था।

झेंग ने यह मौका बचाया और इसके बाद लगातार सात गेम जीतकर मुकाबला 1-6, 7-6, 7-5 से अपने नाम कर लिया।

झेंग दाएं कोहनी की सर्जरी के बाद वापसी कर रही हैं। उनकी रैंकिंग गिरकर 121 तक पहुंच गई थी और उन्हें US ओपन के मुख्य ड्रॉ में पहुंचने के लिए क्वालिफाइंग खेलना पड़ा। अब उनका सामना चौथे राउंड में इगा स्वियातेक से होगा।

चीन की झेंग क्वेनवेन ने अमेरिका की मैडिसन कीज को हराने के बाद खुशी का इजहार करती हुई।

चीन की झेंग क्वेनवेन ने अमेरिका की मैडिसन कीज को हराने के बाद खुशी का इजहार करती हुई।

अनामिसिमोवा भी बाहर

अमांडा अनामिसिमोवा को वर्ल्ड नंबर-25 अनास्तासिया पोटापोवा ने 6-2, 7-5 से हराया।अनामिसिमोवा पिछले साल US ओपन की रनर-अप थीं।

पोटापोवा पहली बार US ओपन के चौथे दौर में पहुंचीं। अब उनका सामना मिर्रा आंद्रीवा से होगा।

वर्ल्ड नंबर-25 अनास्तासिया पोटापोवा ने अमांडा अनामिसिमोवा हरा कर टूर्नामेंट से बाहर किया।

वर्ल्ड नंबर-25 अनास्तासिया पोटापोवा ने अमांडा अनामिसिमोवा हरा कर टूर्नामेंट से बाहर किया।

गॉफ ने अमेरिकी उम्मीद कायम रखी

कोको गॉफ ने महिला सिंगल्स में क्रिस्टीना बुचा को 6-3, 6-4 से हराया। इसके साथ वह लगातार पांचवें साल US ओपन के चौथे राउंड में पहुंच गईं।

2023 की चैंपियन गॉफ अब टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की अमेरिकी उम्मीदों की प्रमुख खिलाड़ी हैं।

स्वियातेक और ओसाका भी आगे

इगा स्वियातेक ने मैरी बुजकोवा को दोनों सेट के टाई-ब्रेक में 7-6, 7-6 से हराया। अब वह चौथे राउंड में झेंग क्वेनवेन से भिड़ेंगी।

वहीं, नाओमी ओसाका ने महिला सिंगल्स में एलिस मर्टेंस को 6-3, 3-6, 7-5 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। मिर्रा आंद्रीवा ने निकोला बार्तुनकोवा को हराया।

मेन्स डबल्स: बालाजी अगले राउंड में पहुंचे

भारत के एन श्रीराम बालाजी ने मेन्स डबल्स में अमेरिका के इवान किंग के साथ दूसरे राउंड में जगह बनाई। पहली बार साथ खेल रही इस जोड़ी ने नीदरलैंड के सैंडर एरेंड्स और डेविड पेल को 3-6, 7-6, 7-6 से हराया।

बालाजी-किंग ने मुकाबले में 6 मैच पॉइंट बचाए। करीब 2 घंटे 56 मिनट चले मुकाबले में उन्होंने पहला सेट गंवाने के बाद दोनों टाई-ब्रेक जीतकर मैच अपने नाम किया।

इस जीत के बाद बालाजी की लाइव डबल्स रैंकिंग 54वें से 46वें स्थान पर पहुंच गए। अब उनका सामना 12वीं सीड एडुआर्ड रॉजर-वेसेलिन और ह्यूगो नाइस की जोड़ी से होगा।

भारत के एन श्रीराम बालाजी ने मेन्स डबल्स में अमेरिका के इवान किंग के साथ दूसरे राउंड में जगह बनाई।

भारत के एन श्रीराम बालाजी ने मेन्स डबल्स में अमेरिका के इवान किंग के साथ दूसरे राउंड में जगह बनाई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *