![]()
गोंडा कजरी तीज मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे नायब तहसीलदार बलराम और विकास की सरकारी गाड़ी खराब हो गई। निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जब वे लौटने लगे तो ड्राइवर ने सरकारी टाटा सूमो स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी चालू नहीं हुई। इसके बाद मेले की तैयारियों में जुटे लोगों ने गाड़ी को धक्का लगाकर स्टार्ट करने का प्रयास किया। गाड़ी को पहले आगे से पीछे की तरफ धक्का लगाया गया। इससे भी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो लोगों ने पीछे से आगे की ओर धक्का लगाया। काफी कोशिशों के बाद भी गाड़ी चालू नहीं हुई। इस दौरान घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे नायब तहसीलदार बलराम और विकास सरयू कटरा घाट पहुंचे थे। यहां उन्होंने कजरी तीज मेले की तैयारियों का जायजा लिया। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था और अन्य तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई। निरीक्षण पूरा होने के बाद जब नायब तहसीलदार वापस जाने लगे तो उनकी सरकारी गाड़ी ने साथ छोड़ दिया। ड्राइवर ने कई बार कोशिश की, लोगों ने लगाया जोर गाड़ी स्टार्ट नहीं होने पर ड्राइवर ने उसे चालू करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वहां मेले की तैयारी में लगे लोगों ने टाटा सूमो को धक्का लगाना शुरू किया। पहले गाड़ी को आगे से पीछे की ओर धकेला गया। जब इससे भी इंजन चालू नहीं हुआ तो लोगों ने दूसरी दिशा से धक्का लगाया। काफी प्रयास के बाद भी गाड़ी स्टार्ट नहीं हो सकी। लोगों ने वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल गाड़ी को धक्का लगाते लोगों को देखकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो में लोग सरकारी टाटा सूमो को धक्का लगाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोग सरकारी विभागों की गाड़ियों की स्थिति और उनकी देखरेख को लेकर सवाल उठा रहे हैं। नायब तहसीलदार बोले- करंट बनना बंद हो गया था वायरल वीडियो को लेकर नायब तहसीलदार बलराम और विकास से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद गाड़ी खराब हो गई थी। कुछ लोगों ने उसे स्टार्ट करने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसी स्थिति हो जाती है। नायब तहसीलदार के मुताबिक, गाड़ी में करंट बनना बंद हो गया था, जिसकी वजह से वह स्टार्ट नहीं हो रही थी। इसके बाद मिस्त्री को बुलाकर गाड़ी ठीक कराई गई। उन्होंने बताया कि मिस्त्री ने समस्या दूर कर दी, जिसके बाद वे अपने कार्यालय के लिए रवाना हो गए। उनका कहना है कि सरकारी गाड़ी में इस तरह की खराबी पहली बार आई है।
Source link
गोंडा में सरकारी टाटा सूमो को धक्का लगाना पड़ा, VIDEO:कजरी तीज मेले में पहुंचे नायब तहसीलदार की गाड़ी खराब, डेढ़ घंटे बाद स्टार्ट हुई