वाराणसी12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

वाराणसी नगर क्षेत्र में आज खुले हैं स्कूल। सावन के सोमवार पर रहेंगे बंद।
महादेव के अतिप्रिय माह सावन के सोमवार को काशी में आस्था का जनसैलाब उमड़ता है। ऐसे में शहर में वाहनों को प्रतिबंधित किया जाता है। कई रुट पर डायवर्जन होता है। जिससे लोगों को असुविधा भी होती है। ऐसे में स्कूल के छात्रों को असुविधा से बचाने के लिए वाराणसी नगर क्षेत्र के सभी विद्यालय सावन के सभी सोमवार को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
सावन भर नगर क्षेत्र के सभी विद्यालय रविवार को खुलेंगे। ताकि छात्रों और उनके अभिवावकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
सवा के सोमवार को बंद रहेंगे नगर क्षेत्र में स्कूल
जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया – सावन माह को उमड़े वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए वाराणसी नगर क्षेत्र के सभी परिषदीय, माध्यमिक, सीबीएससी, आईसीएससी, नमदरसा और संस्कृत बोर्ड के विद्यालयों को सावन के सोमवार पर बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
आज खुले हैं स्कूल
वाराणसी में DIOS के इस निर्देश के बाद ज्यादातर स्कूल रविवार यानी आज खुले हुए हैं। सभी स्कूलों में आज पढ़ाई होगी और स्वान के प्रत्येक सोमवार को अवकाश रहेगा। यह व्यवस्था रक्षाबंधन तक जारी रहेगी। बता दें की सावन में काशी में लाखों श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने आते हैं।
