Varanasi M.Sc Student Murder Case

वाराणसी में M.Sc छात्रा श्रेया उपाध्याय की हत्या के 20 दिन बाद आरोपी विवेक चौबे को राजातालाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विवेक को पुलिस ने सोमवार सुबह 5 बजे मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया।

.

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे विवेक को जवाबी कार्रवाई में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी तलाश में कई टीमें लगाई गई थीं, इससे पहले उसके दोस्त पुनीत मिश्रा को पुलिस जेल भेज चुकी है।

पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ने युवती की शादी दूसरे युवक से तय होने पर हत्या करने की बात को स्वीकार किया। बताया कि दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया, बाद में शव कमरे में बंद करके दोनों फरार हो गए ।

एडीसीपी राजातालाब नृपेंद्र कुमार ने बताया कि राजातालाब पुलिस ने एमएससी की छात्रा श्रेया उपाध्याय की हत्या में मुख्य आरोपी विवेक चौबे को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे ने वारदात की वजह और घटनाक्रम बताया है।

उसके बयान से साफ है कि छात्रा श्रेया हत्याकांड की हत्या प्रेम के बाद शादी के लिए की गई थी। युवती की शादी दूसरे युवक से तय होने के बाद विवेक क्षुब्ध था और उससे शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था, हालांकि युवती इनकार करती रही।

इसके बाद विवेक ने अपने दोस्त पुनीत मिश्रा के साथ उसे मारने की योजना बनाई। दोनों ने मिलकर उसे कमरे पर बुलाया और हत्या कर दी। सोमवार की सुबह आरोपी विवेक के जगतदेवपुर की ओर जाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की।

पुलिस टीम को देखकर विवेक भागने लगा तो पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। टीम को पीछे देखकर विवेक ने फायर झोंक दिया, जिसमें पुलिसकर्मी बच गया। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया।

विवेक चौबे पुत्र राम सहाय चौबे को घायलावस्था में तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जक्खिनी भेजा गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *