Vande Bharat Express Stone Pelting Surat

  • Hindi News
  • National
  • Vande Bharat Express Stone Pelting Surat | Governor Anandiben Patel Train

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सूरत में मंगलवार शाम मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक व्यक्ति ने पत्थर फेंके। उस समय ट्रेन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सफर कर रही थीं।

यह घटना 25 अगस्त को सूरत के पास हुई। इसमें किसी को चोट नहीं आई और पत्थर उस कोच पर भी नहीं लगे, जिसमें राज्यपाल बैठी थीं।

आनंदीबेन पटेल ने दमन में केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापी स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी। घटना सूरत जिले के उत्राण पुलिस थाने की सीमा में हुई।

आरपीएफ की फुट पेट्रोलिंग टीम ने पकड़ा

पश्चिम रेलवे के वडोदरा डिवीजन के एसपी अभय सोनी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ की फुट पेट्रोलिंग टीम ने व्यक्ति को पकड़ लिया।

अधिकारी के मुताबिक, व्यक्ति थोड़ा मानसिक रूप से अस्थिर दिखाई दे रहा था। घटना के पीछे किसी जानबूझकर की गई या साजिश की कोशिश का संकेत नहीं मिला है।

बैग में पत्थर मिले, कुत्ते पर फेंकने की बात कही

अभय सोनी ने बताया कि व्यक्ति के बैग से पत्थर मिले हैं। पूछताछ में उसने आरपीएफ को बताया कि वह कुत्ते पर पत्थर फेंक रहा था।

उसने इससे पहले वहां से गुजर रही मालगाड़ी पर भी कथित तौर पर पत्थर फेंके थे।

शीशे पर मामूली खरोंच आई

सोनी ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पत्थर ट्रेन के उस कोच पर नहीं लगे, जिसमें आनंदीबेन पटेल सफर कर रही थीं।

उन्होंने बताया, “शीशे पर केवल मामूली खरोंच आई है। किसी को कुछ नहीं हुआ। जिस कोच पर पत्थर लगा, वह पटेल के कोच से काफी दूर था।”

उत्राण पुलिस और रेलवे अधिकारी मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *