UPSAI Exam Bhadohi | 1270 Absent; DM-SP Inspect

सत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भदोही जिले में उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर (यूपीएसआई) भर्ती परीक्षा छह केंद्रों पर दो पालियों में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 1270 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए केंद्रों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिले में ज्ञान देवी इंटर कॉलेज, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही, इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, विभूति नारायण इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

प्रथम पाली में कुल 2400 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1757 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 643 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार, द्वितीय पाली में भी 2400 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1773 ने परीक्षा दी और 627 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने दी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *