UPPSC GIC Exam Prayagraj | 17K+ Candidates Appear Today

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) भर्ती के 13 विषयों की प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन आज, यानी रविवार को किया जा रहा है। प्रदेश के 67 जिलों में बनाए गए कुल 891 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा सु

.

​13 विषयों के लिए परीक्षा, प्रयागराज में 17 हजार से अधिक अभ्यर्थी

इस परीक्षा के तहत हिन्दी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, उर्दू, गणित, समाजशास्त्र, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, नागरिक शास्त्र एवं रसायन विज्ञान विषयों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अकेले प्रयागराज जिले में 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 17,828 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। कानून-व्यवस्था और निगरानी के लिए जिले में 44 स्टैटिक और 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

लाइव सीसीटीवी और बायोमैट्रिक जांच

परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग (जांच), लाइव सीसीटीवी स्ट्रीमिंग और बायोमैट्रिक (आईरिस स्कैनिंग) की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी की कार्यप्रणाली की जांच और फ्रिस्किंग व बायोमैट्रिक का मॉक टेस्ट भी सफलतापूर्वक किया गया।

परीक्षा से ठीक पहले खुलेगा प्रश्नपत्रों का कोड

परीक्षा तिथि को प्रत्येक सत्र के लिए संबंधित प्रश्नपत्रों के दो अलग-अलग सेट (जो अलग-अलग रंग और गोपनीय कोड के होंगे) तैयार किए गए हैं। किस रंग और कोड का प्रश्नपत्र इस सत्र में प्रयुक्त होगा, इसकी जानकारी बेहद गोपनीय रखी गई है।

​इसकी आधिकारिक सूचना कोषागार (ट्रेजरी) से प्रश्नपत्रों की निकासी के समय से ठीक 45 मिनट पहले परीक्षा नियंत्रक द्वारा नोडल अधिकारियों और समन्वयी पर्यवेक्षकों को उपलब्ध कराई जाएगी। नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि आयोग द्वारा चिन्हित रंग और कोड वाले प्रश्नपत्रों से संबंधित ट्रंक (बक्से) को ही उस सत्र के लिए कोषागार से बाहर निकाला जाए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *