UPI MDR टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:2000 से ज्यादा के भुगतान पर 0.4% MDR और GST का प्रस्ताव, व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ


अमरोहा में केंद्र सरकार द्वारा 2000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4 प्रतिशत MDR टैक्स और जीएसटी लगाने के प्रस्ताव के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार अरुण के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर एक बजे कांग्रेसियों ने ज्ञापन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा P2M (व्यक्ति से व्यापारी) डिजिटल लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू करने का फैसला लिया गया है। MDR टैक्स को तुरंत खत्म किया जाए इससे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। छोटे और मझोले व्यापारियों में इसे लेकर चिंता है और इसका अप्रत्यक्ष असर आम जनता पर भी पड़ेगा। कांग्रेस ने मांग की है कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल और आसान बनाया जाए और प्रस्तावित MDR टैक्स को तुरंत खत्म किया जाए। ज्ञापन देने वालों में हाजी खुर्शीद अनवर, फैज आलम रायनी, मो. यासिर अंसारी, अली इमाम रिजवी, इकराम हुसैन जैदी, नईम अहमद अंसारी, इकबाल अंसारी, मयंक गुर्जर, यशपाल सिंह, अली हसन, जयविंद्र सिंह, शाहिद सैफी और फजलुर्रहमान आदि मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *