UP TET का अंतिम परीक्षा आज:एक शिफ्ट में होगा आयोजन, गोरखपुर में 32 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बाद मिलेगी एंट्री


गोरखपुर में शनिवार को यूपी टेट के तीसरे की एक पाली में सुबह 9 : 30 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। एंट्री 7: 15 से शुरू होकर 8 : 45 तक चलेगी। अंतिम दिन कुल 13,560 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्टर्ड हैं। 32 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। तीन दिन में जिले में कुल 72,020 अभ्यर्थियों के लिए की परीक्षा के लिए हर केंद्र पर निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार ने परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता से किसी प्रकार का समझौता न करने की बात कही है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और पीने की पानी, बिजली, शौचालय और बैठने जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हर केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा
साथ ही एसपी सिटी निमिष पाटील ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएगी, जबकि संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई होगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। डबल लॉक की व्यवस्था
नोडल अधिकारी ने बताया कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए डबल लाक व्यवस्था, सीसी कैमरों से निगरानी, प्रवेश के समय सघन जांच तथा अन्य सभी निर्धारित प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *