UP Special Teacher Eligibility Test 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के विशेष शिक्षकों के लिए ‘विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा’ का विज्ञापन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू होगी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया

.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फैसला

आयोग अध्यक्ष के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते पहले से कार्यरत बिना टीईटी पास शिक्षकों की नौकरी पर खतरा था। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे शिक्षकों के लिए 31 अगस्त 2028 तक की समय सीमा निर्धारित की है। सुप्रीम कोर्ट ने 29 मई को राज्य सरकारों को इन शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने का आदेश दिया था। इसी क्रम में यूपी सरकार ने 2 सितंबर 2026 को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने के निर्देश दिए थे। आयोग ने आज इसका विज्ञापन प्रकाशित कर दिया।

आवेदन से पहले OTR अनिवार्य

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की है। अभ्यर्थियों को पहले OTR पूरा करना होगा, उसके बाद ही वे परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकेंगे। विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध हैं।

5 सितंबर से कर पाएंगे ऑनलाइन आवेदन

  • OTR व ऑनलाइन आवेदन शुरू: 05 सितंबर 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख: 04 अक्टूबर 2026
  • फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि: 08 अक्टूबर 2026
  • परीक्षा की तिथि: 03 नवंबर 2026स्पेशल टीईटी में नहीं होगा माइनस मार्किंग

अब यूपीटीईटी नहीं पास करने वाले शिक्षक भी इस स्पेशल परीक्षा को पास करके अपनी नौकरी बचा सकेंगे। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि इससे 2011 से पहले कार्यरत शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी।

विशेष TET 150 अंकों की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय (ऑब्जेक्टिव) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा ढाई घंटे की होगी। हर सवाल एक अंक का होगा और परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी नहीं होगी। जल्द परीक्षा की तारीख घोषित की जाएगी।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

सामान्य वर्ग के शिक्षकों को परीक्षा में कम से कम 90 अंक यानी 60% अंक हासिल करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, पूर्व सैनिक और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 82 अंक यानी 55% अंक लाने पर पास माना जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के सामान्य अभ्यर्थियों के लिए भी पास होने के लिए 82 अंक जरूरी होंगे।

एक लाख लगभग शिक्षकों ने टीईटी पास किया

बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने विशेष TET के आयोजन की कार्ययोजना जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को जल्द विज्ञापन जारी कर परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सामान्य TET उन लोगों के लिए होती है, जो शिक्षक बनने की पात्रता हासिल करना चाहते हैं। जबकि स्पेशल TET उन शिक्षकों के लिए होगी, जो पहले से सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। लेकिन, अभी तक TET पास नहीं किया है। यूपी टेट में 1.86 लाख शिक्षक बैठे थे। इसमें से लगभग एक लाख टेट पास कर चुके हैं। 22 हजार के लगभग सीटेट पास कर चुके हैं। ऐसे में स्पेशल TET परीक्षा के लिए करीब 62 हजार कार्यरत शिक्षक ही आवेदन कर सकते हैं, जो अभी तक टेट पास नहीं हैं।

2028 तक TET पास करना जरूरी

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 1 सितंबर को दिए आदेश में सभी कार्यरत शिक्षकों के लिए 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना जरूरी किया था। इसके बाद शिक्षक संगठनों ने विशेष राहत की मांग को लेकर आंदोलन किया था। शासन ने कार्यरत शिक्षकों के लिए अलग से विशेष TET कराने की घोषणा की थी। अब इसकी कार्ययोजना को मंजूरी दे दी गई है।

सामान्य TET की तरह ही होंगे दो पेपर

स्पेशल टीईटी में भी सामान्य यूपी TET की तरह 2 पेपर होंगे।

पेपर-1: कक्षा- 1 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए होगा। इसमें बाल विकास एवं शिक्षण विधि, पहली भाषा हिंदी, दूसरी भाषा के तौर पर अंग्रेजी, उर्दू या संस्कृत में से किसी एक का चयन, गणित और पर्यावरण अध्ययन से सवाल होंगे। सभी विषयों से 30-30 अंकों के प्रश्न होंगे।

पेपर-2: कक्षा- 6 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए होगा। इसमें बाल विकास एवं शिक्षण विधि, पहली भाषा हिंदी, दूसरी भाषा के तौर पर अंग्रेजी, उर्दू या संस्कृत में से किसी एक का चयन करना होगा। इसके अलावा गणित-विज्ञान या सामाजिक अध्ययन या सामाजिक विज्ञान में से एक विषय चुनना होगा। पहले तीन विषयों से 30-30 अंक और आखिरी विषय से 60 अंकों के सवाल होंगे।

डेढ़ दशक बाद सिर्फ शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

देश में पहली बार 13 नवंबर 2011 को TET आयोजित हुई थी। उस समय सभी पात्र अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का मौका मिला था। वर्ष 2010 या उससे पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET परीक्षा अनिवार्य नहीं थी, इसलिए उन्होंने यह परीक्षा नहीं दी थी।

अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कार्यरत शिक्षकों के लिए TET पास करना जरूरी कर दिया गया है। इसी के चलते करीब डेढ़ दशक बाद सिर्फ कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष TET आयोजित की जा रही है।

अब जानिए, पिछली 7 परीक्षाओं में प्राइमरी और जूनियर TET में कितने अभ्यर्थी पास हुए-

————————-

यह खबर भी पढ़ें

मायावती आकाश आनंद पर भड़कीं, कहा-अभी मैच्योर नहीं:मीटिंग में भी नहीं बुलाया, पहली बार आकाश की जगह छोटे भाई ईशान पहुंचे

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर बड़ा एक्शन लिया है। उन्हें पार्टी के नंबर दो पद राष्ट्रीय संयोजक से हटा दिया है। गुरुवार को लखनऊ में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी उन्हें नहीं बुलाया। 3 साल में यह तीसरा मौका है, जब मायावती ने आकाश के पर कतरे हैं। पढ़िए ये पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.