कानपुर RTO में छापेमारी के बाद 2 बाबू सस्पेंड:वाहन बेचने के बहाने लोगों को फंसाने वाला अरेस्ट, ऑफिस में टप्पेबाजी भी होती थी
.
कानपुर RTO में छापेमारी के बाद शासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सीनियर क्लर्क मधुर मिश्रा और बाबू विपिन कुमार को सस्पेंड कर दिया है। अपर परिवहन आयुक्त चित्रलेखा सिंह के आदेश पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। छापेमारी के बाद आरटीओ कार्यालय की शिकायतें भी सामने आने लगी हैं। गुरुवार को एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के पास पहुंची दो शिकायतों में आरटीओ परिसर में एजेंटों के जरिए लोगों से ठगी किए जाने का मामला सामने आया।
एक मामले में OLX पर स्कूटी बेचने का विज्ञापन देकर युवक को आरटीओ कार्यालय बुलाया गया। यहां एजेंटों से मिलवाने के बाद कागजी कार्रवाई कराने के नाम पर 25 हजार रुपए और चालान के 15 हजार रुपए लिए गए। इसके बाद युवक को कार्यालय के अंदर ले जाकर आरोपी फरार हो गया और बाहर खड़ी स्कूटी भी गायब मिली। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने हनुमंत विहार के एक युवक से भी 15 हजार रुपए ठगने की बात कबूल की है। पढ़ें पूरी खबर
आजमगढ़ में बस-पिकअप की टक्कर, चालक और महिला की मौत:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिलर से टकराई बस, 32 यात्री घायल

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पशुओं से भरी पिकअप और रोडवेज बस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर टकरा गई। हादसे में बस चालक और एक महिला की मौत हो गई। जबकि 32 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे पवई थाना क्षेत्र में हुई। परिवहन निगम की बस 76 यात्रियों को लेकर गुरुवार रात करीब 10 बजे लखनऊ से बलिया के बेल्थरा रोड के लिए रवाना हुई थी। रात करीब 1 बजे बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पवई थाना क्षेत्र में माइलस्टोन नंबर 191 के पास पहुंची।
इसी दौरान सामने से आ रही पशुओं से लदी पिकअप से बस की जोरदार टक्कर हो गई। पिकअप से टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो गई और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर से जा टकराई। हादसे में बस चालक रजनीकांत यादव (35) की मौत हो गई।
वह मऊ जिले के रहने वाले थे और उनके पिता का नाम सुरेश यादव बताया गया है। हादसे में एक महिला की भी मौत हुई है, जिसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। पढ़ें पूरी खबर
आगरा में हादसे में पिता-पुत्र की मौत:एक्टिवा में ईको कार ने टक्कर मारी, 10 फीट उछलकर दूर गिरे

आगरा में थाना मलपुरा क्षेत्र में लालऊ पुल के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार ईको गाड़ी ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों 10 फीट उछलकर दूर गिरे। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
घटना के बाद चालक ईको गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि कागारौल कस्बे के रहने वाले पप्पू और उनका पुत्र सनी सिकंदरा स्थित एक जूता फैक्टरी में काम करते थे।
दोनों गुरुवार को रात की शिफ्ट में काम करने गए थे। देर रात एक्टिवा से घर लौट रहे थे। खेरागढ़ रोड पर लालऊ पुल के पास तेज रफ्तार ईको ने उनकी एक्टिवा में सामने से टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर सितंबर में 7.93% सस्ती बिजली मिलेगी, बिल में 604 करोड़ का सीधा फायदा मिलेगा

यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को सितंबर में बिल में बड़ी राहत मिलेगी। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने ईंधन एवं बिजली खरीद समायोजन अधिभार (FPPAS) में 7.93% की कटौती का आदेश जारी किया है।
इस फैसले से प्रदेश भर के उपभोक्ताओं को बिजली बिल में सीधे करीब 604 करोड़ रुपए की छूट मिलेगी। UPPCL के आदेश के अनुसार, जून 2026 में बिजली खरीद लागत में आई कमी का फायदा उपभोक्ताओं को सितंबर के बिल में दिया जा रहा है। इससे पहले जुलाई में 4.43% और अगस्त में 2.92% की कटौती की गई थी।
इंस्टाग्राम पर हिंदू युवक से हुआ प्यार, बरेली में युवती ने धर्म-परिवर्तन कर लिए सात फेरे

बरेली में सोनम खातून नाम की युवती ने हिंदू धर्म अपनाया। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से युवक से शादी की। दोनों ने मढ़ीनाथ के अगस्त्य मुनि आश्रम में हवन-पूजन के बीच शादी की रस्में पूरी कीं।जानकारी के मुताबिक, सोनम एक शहर में रहकर फैक्ट्री में काम करती थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात बरेली के संजीव कुमार से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे प्यार हो गया।
इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों बरेली पहुंचे और अगस्त्य मुनि आश्रम में हवन-पूजन के साथ शादी की। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और बड़ों का आशीर्वाद लिया। शादी के बाद सोनम खातून का नाम बदलकर सोनम देवी रखा गया। पढ़िए पूरी खबर…
