![]()
वाराणसी के थाना जैतपुरा क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में अभियुक्त को घटना की शिकायत मिलने के चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने पर आरोपी वसीम अहमद रोने लगा और कान पकड़कर गिड़गिड़ाया की अब दोबारा इसी गलती नहीं करेंगे। फिलहाल पुलिस उसे कल सुबह संबंधित धाराओं में जेल भेजेगी। शिकायत मिलते ही पुलिस हुई सक्रीय थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया पीड़ित पक्ष द्वारा थाना जैतपुरा में एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कराया गया कि उनकी लगभग 5 वर्षीय पुत्री के साथ स्थानीय निवासी एक युवक द्वारा छेडखानी किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुम गठित कर आरोपी गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली गई तो वह सलारपुरा मस्जिद के पास से पकड़ा गया। पकड़ा गया वसीम अहमद सलारपुर का निवासी पूछताछ में उसने बताया कि बच्ची को टॉफ़ी दिलाने के बहाने गहर के पास से गोद में उठाया था और उसके साथ गन्दी हरकत की थी। उसने पकड़े जाने पर कान पकड़कर माफी मांगी और दोबारा ऐसा न करने को कहा । फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
Source link
वाराणसी में मासूम से छेड़खानी करने वाला गिड़गिड़ाया:कान पकड़ कर रोया, बोला – अब ऐसी गलती नहीं होगी दोबारा, पुलिस ने 4 घंटे में पकड़ा