UP Board Result 2026 Varanasi

वाराणसी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आज जारी होगा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ( यूपी बोर्ड) का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट। - Dainik Bhaskar

आज जारी होगा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ( यूपी बोर्ड) का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आज शाम 4 बजे घोषित होगा। रिजल्ट के अनाउंसमेंट को लेकर छात्रों के दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों के रिजल्ट के लिए टकटकी लगाए हैं। इस बार परीक्षा 18 फरवरी से 21 मार्च तक हुई थी। वाराणसी में 92722 परीक्षार्थी इस बार परीक्षा में बैठे थे।

शाम 4 बजे जारी होगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने प्रयागराज में बताया – गुरुवार शाम 4 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। पिछले साल 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे। इस बार 2 दिन पहले ही रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। उन्होंने बताया- यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के साथ ही 10वीं और 12वीं के टॉपर्स स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र-छात्राएं राज्य भर में टॉप पोजिशन हासिल करेंगे, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

वाराणसी में तैयारियां पूरी

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया – यूपी बोर्ड का परीक्षा रिजल्ट आज शाम 4 बजे प्रयागराज से जारी होगा। वाराणसी में 403 कालेजों के लिए कुल 118 सेंटर बनाए गए थे। इस वर्ष हाईस्कूल में 46300 जबकि इंटरमीडिएट में 45977 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे।

फेल स्टूडेंट्स भी हो सकेंगे पास

यूपी बोर्ड रिजल्ट-2026 जारी होने के बाद जो एक या दो विषयों में फेल हो जाएंगे, ऐसे स्टूडेंट्स को भी पास होने का एक मौका रहेगा। नतीजे जारी होने के बाद UPMSP (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) की ओर से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। छात्र तय डेट में फॉर्म भरकर दोबारा फेल होने वाले विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा।

इसके अलावा कोई छात्र किसी विषय में प्राप्त नंबर से संतुष्ट नहीं होगा तो वे स्क्रूटिनी के लिए भी आवेदन कर सकेगा। इसके बाद कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी। सभी छात्रों को स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे।

डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट

यह दूसरी बार होगा कि रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद पहले की तरह स्कूलों के जरिए हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *