![]()
बदायूं में लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार रात एक कच्चे मकान की छत गिर गई। इस घटना में 45 साल के विनोद की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के कुंवरगांव की है। शनिवार रात करीब 11:30 बजे विनोद पुत्र हरपाल अपने घर में सो रहे थे। तेज बारिश के कारण उनके कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। विनोद और उनकी पत्नी मलबे में दब गए।
परिवार और मोहल्ले के लोगों ने तुरंत दोनों को मलबे से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने विनोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश से मकान की छत कमजोर हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।
Source link
बदायूं में बारिश से कच्चा मकान गिरा, युवक की मौत:पत्नी गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी; परिवार में मातम