Trump Party Shooting; Modi Safe; UP Friends Murdered Over Cake

.

अमेरिका के व्हाइट हाउस में एक डिनर पार्टी के दौरान गोलियां चलीं। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उधर, देश के ज्यादातर राज्यों में हीटवेव चल रही है, जबकि कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा के बारे में बताएंगे।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  • PM मोदी सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे वे 4,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स शुरू करेंगे।
  • मध्य प्रदेश में OBC को दिए जाने वाले 27 प्रतिशत आरक्षण से जुड़ी सभी याचिकाओं पर हाईकोर्ट सुनवाई करेगा।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला; चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई

वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में ट्रम्प की डिनर पार्टी में फायरिंग हुई। हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग की। डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई लोग मौजूद थे। सुरक्षाबलों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान ट्रम्प गिर भी गए।

हमलावर पकड़ा गया: हमलावर 31 साल का कोल टॉमस एलन है, जिसे पकड़ लिया गया है। चश्मदीद ने बताया कि 7 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान सभी गेस्ट को टेबल के नीचे छिपना पड़ा।

ट्रम्प ने राष्ट्र को संबोधित किया: इस दौरान फॉक्स न्यूज के रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि आखिर ऐसा बार-बार आपके साथ ही क्यों हो रहा है? इस पर ट्रम्प ने कहा कि जिन लोगों का सबसे ज्यादा प्रभाव होता है, जैसे (अब्राहम लिंकन) उन्हीं को निशाना बनाया जाता है।

पूरी खबर पढ़ें…

2. दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 भारत के, यूपी का बांदा सबसे ज्यादा

दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 भारत के हैं। सबसे ज्यादा तापमान यूपी के बांदा में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के 50 जिलों में लू चल रही है। वहीं, बिहार के 10 जिलों में तेज बारिश हुई। किशनगंज में तेज आंधी और बारिश की वजह कई जगह पेड़ उखड़ गए। तेज गर्मी के चलते MP के इंदौर और ग्वालियर में 8वीं तक के सभी स्कूल 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं।

देश में बिजली की मांग बढ़ी: गर्मी बढ़ने के साथ देश में बिजली की मांग 252.07 गीगावॉट (GW) तक पहुंच गई, जो अब तक सबसे ज्यादा है। इससे पहले मई 2024 में 250 GW का रिकॉर्ड बना था।

जानिए आज का मौसम कैसा रहेगा: हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है।

पूरी खबर पढ़ें…

3. बुलंदशहर में बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मार डाला, चेहरे पर केक लगाने पर भड़का

बुलंदशहर में बर्थडे बॉय ने भाजपा सभासद के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी। वारदात शनिवार देर रात 12 बजे जिम में हुई, जहां पार्टी चल रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सभासद के चचेरे भाई ने बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया था।

10 लोगों पर FIR, 4 हिरासत में: भाजपा सभासद ने बताया कि जीतू का शनिवार को बर्थडे था। उसने पार्टी में दोस्तों को बुलाया था। मेरा भाई, चचेरा भाई और भतीजा पार्टी में शामिल होने गए थे। भाई के दोस्त और जिम संचालक रूपेश सैनी ने मुझे फोन कर घटना की सूचना दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने 10 लोगों पर FIR दर्ज की है। 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकी की तलाश जारी है।

पढ़ें पूरी खबर…

4. PM मोदी बोले- बंगाल में TMC का घमंड टूटा, भाजपा की जीत तय है

PM मोदी ने रविवार की देर शाम कोलकाता में रोड शो किया।

PM मोदी ने रविवार की देर शाम कोलकाता में रोड शो किया।

पश्चिम बंगाल के बनगांव में पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘पहले फेज के मतदान में TMC का घमंड टूट चुका है। दूसरे चरण में भाजपा की जीत तय होती दिख रही है।’

PM मोदी ने आगे कहा;-

QuoteImage

TMC के राज में मां-माटी और मानुष का सम्मान नहीं है।

QuoteImage

ममता के लिए केजरीवाल ने चुनाव प्रचार किया: दिल्ली पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ममता बनर्जी के लिए प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी ईमानदारी से चुनाव नहीं जीत सकते। उनके तीन यार हैं- ED, CBI और ज्ञानेश कुमार। PM ने पूरे देश से सेना यहां बुला ली है, इसकी क्या जरूरत है? ये बंगाल के लोगों का अपमान है। क्या बंगाल के लोग आतंकवादी हैं?

पूरी खबर पढ़ें…

5. ब्रिटिश मौलाना के मदरसे पर चले बुलडोज, संतकबीरनगर में 25-30 कमरे, कीमत-5 करोड़ रुपए

संतकबीरनगर में ब्रिटेन मौलाना शमसुल हुदा खान के मदरसे पर रविवार को दिनभर बुलडोजर चला। मदरसे की चारदीवारी तोड़ दी गई है। अब पिलरों को गिराने का काम बाकी है। प्रशासन के मुताबिक, शमसुल ने 8 साल पहले सरकारी जमीन पर 640 वर्गमीटर (करीब 7 हजार वर्गफीट) में तीन मंजिला मदरसे का निर्माण कराया था। इसमें कुल 25 कमरे हैं। इसको बनाने में 5 करोड़ रुपए की लागत आई थी।

आरोप है कि इसका निर्माण विदेशी फंडिंग के जरिए किया गया था। मदरसा साल-2024 से बंद है। उस समय मदरसे में करीब 400 बच्चे पढ़ते थे।

ब्रिटेन में रह रहा मौलाना: शमसुल हुदा खान फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है। उसने ब्रिटिश नागरिकता ले रखी है। हालांकि, उसकी पत्नी सकलैन खातून, बेटा तौसीफ रजा, बहू नसरीन खलीलाबाद में रहते हैं। मौलाना 2017 में देश छोड़कर गया था। इसके बावजूद वह 10 साल तक आजमगढ़ के एक मदरसे से वेतन लेता रहा।

पढ़ें पूरी खबर…

6. पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सिक्योरिटी छीनी, केंद्र ने घर पर CPRF लगाई, डिंपल ने राघव चड्‌ढा को गद्दार कहा

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर के बाहर तैनात CRPF की टीम। यहां करीब 7 जवान आए हैं।

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर के बाहर तैनात CRPF की टीम। यहां करीब 7 जवान आए हैं।

पंजाब सरकार ने AAP छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की Y कैटेगरी सिक्योरिटी वापस ले ली है। जालंधर स्थित उनके घर से पंजाब पुलिस के जवान हटा दिए गए। इसके तुरंत बाद केंद्र सरकार ने हरभजन सिंह और अशोक मित्तल को CRPF सुरक्षा दे दी। वहीं, राघव चड्ढा को पहले से ही केंद्रीय सुरक्षा मिल चुकी है।

सपा सांसद डिंपल यादव ने राघव चड्‌ढा को गद्दार बताया। उन्होंने कहा,

QuoteImage

जिस पार्टी की वजह से आप राज्यसभा सांसद बने। आप जनता के बीच तो नहीं गए, आपको लोगों ने चुनकर नहीं भेजा। पार्टी ने आप पर भरोसा किया और आप दूसरी पार्टी में चले गए, मैं समझती हूं कि यह गद्दारी है।

QuoteImage

जानिए पूरा मामला: 24 अप्रैल को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने AAP छोड़कर BJP ज्वाइन कर ली। उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी भाजपा में शामिल हुए। राघव चड्ढा ने बताया कि हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता भी भाजपा के साथ हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

7. दिल्ली एयरपोर्ट में टेकऑफ के दौरान स्विस प्लेन का इंजन फेल, आग लगी; 6 घायल

दिल्ली एयरपोर्ट में टेकऑफ के दौरान स्विस प्लेन का इंजन फेल हो गया। स्विट्जरलैंड जाने वाली फ्लाइट शनिवार देर रात 1:08 बजे टेकऑफ करने वाली थी। तभी विमान का एक इंजन फेल होने से आग लग गई। हादसे में 6 यात्री घायल हो गए। रनवे पर इमरजेंसी स्लाइड के जरिए यात्रियों को बाहर निकाला गया।

10 दिन में दूसरी बड़ी घटना: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले 10 दिनों में विमान हादसे की दूसरी बड़ी घटना है। 16 अप्रैल को स्पाइसजेट का विमान लेह से आकर अकासा एयर के खड़े विमान से टकरा गया। टक्कर में दोनों विमानों के पंख क्षतिग्रस्त हुए। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, किसी को चोट नहीं लगी।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

स्पोर्ट्स: युवती ने अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर खींचा: जयपुर में स्टेडियम जाते वक्त होटल की लॉबी की घटना, सुरक्षाकर्मियों ने छुड़वाया (पूरी खबर पढ़ें)

पंजाब: AAP की टूट से BJP को पंजाब में क्या फायदा: चड्‌ढा केजरीवाल के खिलाफ नैरेटिव सेट करेंगे, पाठक स्ट्रैटजी बनाएंगे; जानें ‘कैप्टन’ कौन होगा (पूरी खबर पढ़ें)

नेशनल: मन की बात का 133वां एपिसोड: मोदी बोले- जनगणना दुनिया का सबसे बड़ा अभियान, अब तक 1 करोड़ 20 लाख घरों की लिस्टिंग हुई (पूरी खबर पढ़ें)

पंजाब: AAP छोड़ने वाले सांसदों की लग्जरी लाइफस्टाइल: ₹60 हजार के जूते, ₹80 हजार का चश्मा, ₹3 लाख का पेन; 6 सांसदों की प्रॉपर्टी-शौक के बारे में जानिए (पूरी खबर पढ़ें)

नेशनल: गुजरात निकाय चुनाव के लिए वोटिंग: CM भूपेंद्र पटेल, अमित शाह, जय शाह ने वोट डाला; 28 अप्रैल को काउंटिंग (पूरी खबर पढ़ें)

नेशनल: तेलंगाना में कविता ने नई पार्टी TRS बनाई: 2028 के विधानसभा चुनावों में पिता केसीआर की पार्टी BRS को देंगी टक्कर (पूरी खबर पढ़ें)

धर्म: 4 दिन में 1.24 लाख लोग पहुंचे केदारनाथ: भैरवनाथ के कपाट खुलने के बाद धाम में सांयकालीन आरती शुरू, बद्रीनाथ में अब तक 37,884 श्रद्धालु पहुंचे (पूरी खबर पढ़ें)

नेशनल: संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति को याचिका सौंपी: राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग; कहा- बागियों पर दलबदल कानून लगे (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

चलती फिरती लाइब्रेरी बना ऑटो

कर्नाटक के एक ऑटो ड्राइवर ने अपने ऑटो को ‘मिनी लाइब्रेरी’ बना दिया है। सीट के पीछे किताबें और कैंडी रखी हैं, जिससे यात्री सफर के दौरान फोन छोड़कर किताबें पढ़ सकें।

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आज का एक्सप्लेनर: ट्रम्प की डिनर पार्टी में गोलियां चलाने वाला हमलावर कौन, ट्रम्प बोले- मुझे मारने का इरादा था, सुरक्षा में बार-बार चूक क्यों

ग्राउंड रिपोर्ट: 500 करोड़ में ममता दीदी की वोट मशीन बने क्लब: एक लाख पाड़ा क्लब TMC के प्रचार में जुटे, क्या BJP की हार की वजह बनेंगे

भास्कर एक्सप्लेनर: एक गलती से हर घंटे दो परमाणु बम ‘फूटने’ लगे: आग बुझाने वालों को खून की उल्टियां, स्किन में फफोले; 40 साल बाद भी जानलेवा है चेर्नोबिल

संडे जज्बात-हम अधेड़ कुंवारे कौवों जैसे अपशकुन माने जाते हैं: सरकार हमें देती है पेंशन, जाने कितने जानवरों से रेप करते पकड़े गए

साइबर लिटरेसी- PNG कनेक्शन के नाम पर स्कैम: ये 8 गलतियां न करें, फेक ईमेल, मैसेज को ऐसे पहचानें, बचाव के लिए 11 जरूरी सावधानियां

🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

🌦️ मौसम का मिजाज

धनु राशि वालों की फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियां बेहतर होंगी। मकर राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.