Top 10 news stories from Kanpur yesterday kidnapping Accused says thrash you

कानपुर की कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें…कानपुर पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे क्राइम समीक्षा की। गोलू हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं ग्वालटोली थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह क

.

फजलगंज में फैक्ट्री के बाहर बेसुध मिले कांग्रेस नेता के भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, बर्रा में अपहरण और फिरौती के मामले का फरार आरोपी इंस्टाग्राम पर लाइव आ करके पीड़ित को धमकी दी। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…

1. कानपुर में 3 बदमाशों का एनकाउंटर, पैर में गोली लगी: गुजैनी थाने से 200 मीटर दूर पति-बेटे की हत्या का डर दिखाकर महिला से टप्पेबाजी

कानपुर में महिला को पति और बेटे की हत्या का डर दिखाकर जेवर लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। गुजैनी पुलिस से बनपुरवा-फत्तेपुर मार्ग पर हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी। उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरे आरोपी को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। आरोपियों के पास से महिला से लूटे गए जेवर, एक बाइक और तमंचे मिले हैं। पढ़िए पूरी खबर..

2. कानपुर में महाराजपुर इंस्पेक्टर सस्पेंड:ग्वालटोली इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, कोतवाली प्रभारी हटाए; पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई की

कानपुर पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे क्राइम समीक्षा की। गोलू हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं ग्वालटोली थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।

उन पर कमिश्नर आवास के पास गोली चलने की घटना के बाद एक्शन हुआ। दोनों मामलों में पुलिस की खूब किरकिरी हो रही थी। पढ़ें पूरी खबर

3. कानपुर गोलू हत्याकांड के बाद गांव में तनाव: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन, गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद गांव में PAC तैनात

गोलू हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे महाराजपुर थाने का घेराव किया। गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने चौथी बार थाने में हंगामा किया। करीब 2 घंटे तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया। गांव में पहुंचकर दूसरे समुदाय की दुकानों का सामान फेंका और वाहनों में तोड़फोड़ की। पढ़िए पूरी खबर…

4. कानपुर में PM के प्रस्तावित दौरे की तैयारी शुरू: BJP ने बांटी जिम्मेदारियां, तारीख मिलते ही फाइनल होंगी व्यवस्थाएं

कानपुर में PM मोदी के जुलाई में प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। संगठन ने कोर कमेटी की बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति बनाई और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि दौरे की तारीख तय होते ही स्वागत, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर..

5. कानपुर में कांग्रेस नेता के भाई की मौत: फैक्ट्री के बाहर बेसुध मिले थे, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

कानपुर में फैक्ट्री के बाहर बेसुध मिले मैकेनिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह तड़के 3 बजे उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान हनुमंत विहार निवासी 36 साल के अवधेश कुमार के रूप में हुई है। वह कांग्रेस नेता का भाई था। पढ़िए पूरी खबर…

6. मैं फिर न जीतूं, इसलिए नहीं होने दे रहे विकास: वार्ड-10 की पार्षद ने निगम पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 3.33 करोड़ रुपए बर्बाद किए

‘नाला उफनाता है, घरों में पानी भर जाता है। विकास कार्यों की फाइलें गायब कर दी गईं। यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि मैं दोबारा पार्षद न चुनी जाऊं…।’ कानपुर नगर निगम के अधिकारियों पर यह गंभीर आरोप वार्ड-10 की पार्षद लक्ष्मी कोरी ने लगाए हैं। उनका कहना है कि अफसर विकास कार्य होने नहीं दे रहे हैं। अपने खास को लाभ पहुंचाने के लिए 3.33 करोड़ रुपए बाउंड्री पर खर्च कर दिए। पढ़िए पूरी खबर…

7. इंस्टाग्राम पर अपहरण का आरोपी बोला-कानपुर आकर मारूंगा, VIDEO: 6 महीने से बिना जमानत कराए घूम रहा हूं; अभी तक कुछ बिगाड़ नहीं पाए

बर्रा थाना क्षेत्र में सोमवार रात 8 बजे अपहरण और फिरौती के मामले के आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पीड़ित को धमकी दी। वीडियो में आरोपी खुद को कानपुर आने की बात कहते हुए पीड़ित को चप्पलों से मारने की धमकी देता है। मामला दिसंबर 2025 में दर्ज अपहरण और 40 लाख रुपए की फिरौती के केस से जुड़ा है। पढ़िए पूरी खबर…

8. BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष कानपुर पहुंचे: प्रकाश पाल बोले- 55% पिछड़ों को जोड़ेंगे, 2027 में चुनाव जीतेंगे

उत्तर प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सोमवार शाम 6 बजे लखनऊ में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। प्रकाश पाल ने कहा- प्रदेश की 55 फीसदी पिछड़ा वर्ग की आबादी को भाजपा के साथ जोड़कर 2027 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सरकार बनानी है। पढ़िए पूरी खबर…

9. कानपुर में पार्षद ने जलकल सचिव को सौंपा ज्ञापन: बोलीं- वार्ड-14 में लोग गंदा पानी पी रहे, 4 दिन में समाधान नहीं हुआ तो धरना दूंगीं

कानपुर के वार्ड-14 की पार्षद शालू सुनील कन्नौजिया ने मंगलवार दोपहर 12 बजे जलकल विभाग के सचिव ईश्वर सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि जूही क्षेत्र में लंबे समय से लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। अधिकांश लोग क्रोमियम और मरकरी युक्त पानी पीने को मजबूर हैं। पार्षद ने कहा कि कई मोहल्लों में कई दिनों से पानी की सप्लाई बंद है। पढ़िए पूरी खबर…

10. ‘मेरे जरिए लोग योगी सरकार को बदनाम करना चाहते हैं’: गैंगस्टर अजय ठाकुर की सफाई, बोला- लोग मेरे पीछे हाथ धोकर पड़े हैं

कानपुर में गैंगस्टर अजय ठाकुर ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक वीडियो जारी किया। उसने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर 2 मिनट 46 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया। उसने कहा कि ये लोग मेरे पीछे हाथ धोकर इसलिए पड़े हैं, क्योंकि 2027 में विधानसभा चुनाव है। मेरा नाम है अजय ठाकुर। ठाकुर नाम से ये लोग योगी सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। पढ़िए पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.