Temp to Reach 40°C by May 20; No Rain Expected

गणेश पाण्डेय । गोरखपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में शनिवार सुबह तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। सुबह के समय तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम में नमी कम होने और हवाओं की दिशा बदलने से वातावरण शुष्क बना हुआ है। शहर में चलने वाली पछुआ हवा से उगर्मी और उमस अधिक हो रही है।

अगले कुछ दिनों में पारा 40 के पार होगा

अगले कुछ दिनों में पारा 40 के पार होगा

सुबह पुरवा हवा चलने के बाद दोपहर में पछुवा हवा चलने लगी, जिससे गर्मी और अधिक महसूस की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर कैलाश पांडे के अनुसार आने वाले 5 दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। अनुमान है कि तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है।

शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दोपहर से शाम के बीच आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है। इसके बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्मी फिर से तेजी पकड़ने लगी है। फिलहाल क्षेत्र में बारिश के कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन तेज धूप और बढ़ती तपिश लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने, अधिक पानी पीने और तेज धूप से बचने की सलाह दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *