Tamil Nadu CM Vijay AI Deepfake Scam

  • Hindi News
  • National
  • Tamil Nadu CM Vijay AI Deepfake Scam | Case Filed, WhatsApp Alert Issued

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पहचान का इस्तेमाल कर बनाए गए AI डीपफेक वीडियो से लोगों को ठगने की कोशिश का मामला सामने आया है। साइबर पेट्रोलिंग के दौरान मिले इस वीडियो की जांच में इसके AI से बनाए जाने की पुष्टि हुई।

वीडियो में विजय जैसे दिखने वाला व्यक्ति हिंदी में लोगों से बात कर आर्थिक मदद के लिए एक वॉट्सएप नंबर पर संपर्क करने को कह रहा था। तमिलनाडु पुलिस की CB-CID ने 1 सितंबर को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीडियो में हिंदी ऑडियो था और इसे फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया था।

जांच में कुछ फर्जी वीडियो और सोशल मीडिया अकाउंट्स के पाकिस्तान से संचालित होने की आशंका सामने आई है। हालांकि, इन अकाउंट्स के पीछे कौन लोग हैं, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *