57 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोना-चांदी से जुड़ी रही। IBJA के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,999 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए हो गई है। एक किलो चांदी की कीमत आज 2,023 रुपए गिरकर 2.28 लाख रुपए पर आ गई है।
वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने एयरक्राफ्ट के लुक के बाद अब केबिन क्रू और फ्रंटलाइन स्टाफ की यूनिफॉर्म बदल दी है। 1 सितंबर से नई यूनिफॉर्म को लागू कर दिया गया है।
कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…
- शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
- पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. चांदी 2 दिन में ₹8803, सोना ₹4651 सस्ता: कच्चे तेल की कीमत में तेजी और PM मोदी की सोना न खरीदने की अपील का असर

सोने-चांदी के दाम में 2 सितंबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,999 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए हो गई है।
एक किलो चांदी की कीमत आज 2,023 रुपए गिरकर 2.28 लाख रुपए पर आ गई है। PM नरेंद्र मोदी की अपील के बाद 2 दिन में ही चांदी करीब 8,803 और सोना 4,651 रुपए सस्ता हो चुका है। कल सोना 2,652 रुपए और चांदी 6,780 रुपए सस्ती हुई थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्रू मेंबर्स की यूनिफॉर्म बदली: केले के रेशों से बने फैब्रिक से कपड़े तैयार हुए, कांजीवरम और गमोसा क्राफ्ट डिजाइन

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने एयरक्राफ्ट के लुक के बाद अब केबिन क्रू और फ्रंटलाइन स्टाफ की यूनिफॉर्म बदल दी है। 1 सितंबर से नई यूनिफॉर्म को लागू कर दिया गया है।
टाटा ग्रुप की एयरलाइन ने भारतीय कपड़ा परंपराओं को एक आधुनिक और समकालीन वार्डरोब में शामिल किया है। इममें केले के रेशों से बने फैब्रिक से कपड़े तैयार किए गए हैं। साथ ही इनमें कांजीवरम, पटोला और गमोसा क्राफ्ट डिजाइन दिया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. टर्नस एपल के नए CEO, ₹600 करोड़ का पैकेज: आईफोन समेत कई प्रोडक्ट की इंजीनियरिंग की; टिम कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में

बात 2001 की है। एक 26 साल का नौजवान इंजीनियर आंखों में कुछ अलग करने का सपना लिए एपल के दफ्तर में दाखिल होता है। उसका काम था- मैक कंप्यूटरों की स्क्रीन का डिजाइन तैयार करना।
दिन गुजरते गए, आईफोन, आईपैड, एपल वॉच जैसे गैजेट्स दुनिया के सामने आते गए। इन सबके पीछे की हार्डवेयर इंजीनियरिंग को यही नौजवान चुपचाप तराशता रहा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. होम लोन चुकाने के बाद न फेंके ये 5 पेपर: लोन एग्रीमेंट, NOC और नो ड्यूज सर्टिफिकेट संभालकर रखें; प्रॉपर्टी बेचते समय काम आएंगे

होम लोन चुकाने करने के बाद अक्सर लोग बैंक स्टेटमेंट, लोन एग्रीमेंट और क्लोजर सर्टिफिकेट जैसे पैपर गैर-जरूरी मानकर फेंक देते हैं और सिर्फ रजिस्ट्री के पेपर ही रख लेते हैं।
जबकि इन्हें संभालकर रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि, आगे चलकर प्रॉपर्टी बेचते समय, उत्तराधिकार के मामलों में या किसी कानूनी विवाद में बहुत काम के साबित होते हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…


