झांसी में जज को बम से उड़ाने की धमकी:धमकी भरा पत्र भेजा, लिखा- हमारी कौम के लोगों को सजा सुनाई, 30 अप्रैल तक उड़ा देंगे

झांसी में जज आदित्य चतुर्वेदी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। डाक से जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भेजे गए पत्र में लिखा है- जिला न्यायालय लखनऊ में आदित्य चतुर्वेदी ने कई मुकदमों में हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह कर दिए। हम सभी लोग कई दिनों से…

Read More

अलीगढ़ में कूलर के गोदाम में लगी आग:लाखों का सामान जलकर राख, दमकल की 2 गाड़ियों ने 1 घंटे बाद पाया काबू

अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात डीएस कॉलेज के पास मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कूलर के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें उठता देख लोगों में अफराफरी मच गई। आसपास रिहायशी इलाका होने के कारण लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल…

Read More

महोबा में मासूम को जमीन पर पटका:दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, 8 घायल; पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

महोबा के कीरत सागर तट पर शुक्रवार को घुमंतू जाति के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस संघर्ष में छह माह के एक मासूम सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। यह विवाद जुए और शराब के नशे में शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार, संजय…

Read More

लखनऊ-कानपुर सफर पड़ेगा ट्रेन से मंहगा:एक दिन में आना-जाना 415 रुपये, ट्रेनें 1:10 घंटे में पहुंचा रहीं कानपुर

लखनऊ से कानपुर के बीच तैयार एक्सप्रेसवे आम यात्रियों की जेब पर भारी पड़ सकता है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इस मार्ग का टोल तय कर दिया है, जिसमें कार के लिए एक तरफ का न्यूनतम शुल्क 275 रुपये रखा गया है। ऐसे में शताब्दी, तेजस और वंदे भारत जैसी तेज रफ्तार…

Read More

हरदोई में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर:दो सगे भाइयों की मौत, एक घायल लखनऊ रेफर

हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मलेहरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लखनऊ रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान अतरौली थाना…

Read More

रजिस्टर्ड वकील ही कर सकते हैं वकालत:हाईकोर्ट का फैसला: कोई भी वकील या अटॉर्नी के तौर पर बहस नहीं कर सकता

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ़ तौर पर कहा कि कोई भी व्यक्ति, भले ही उसके पास पावर ऑफ़ अटॉर्नी हो, एडवोकेट्स एक्ट, 1961 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए मुक़दमे लड़ने वालों की तरफ़ से एक वकील या अटॉर्नी के तौर पर पेश होकर बहस नहीं कर सकता। एडवोकेट्स एक्ट 1961 की धारा 29 और 33…

Read More

जिला अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा:परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने शांत कराया मामला

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया। मृतका के परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अजीम…

Read More

कानपुर में BSP ने की बैठक:महिला आरक्षण बिल पर की चर्चा, लखनऊ में हुई सफल रैली पर कार्यकर्ताओं का किया आभार व्यक्त किया

कानपुर मंडल कार्यालय, नवीन मार्केट में शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय प्रताप मौजूद रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष, मंडल…

Read More

संतकबीरनगर में भीषण गर्मी:स्कूलों का समय बदला, डीएम ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय 12:30 बजे तक किए

संत कबीर नगर जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी (डीएम) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। अब इन विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने…

Read More

कन्नौज में एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में युवक की मौत:आगरा से लौटते समय तालग्राम क्षेत्र में हुई घटना, चचेरा भाई घायल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तालग्राम थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शुक्रवार शाम को हुआ जब बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के चरसटी गांव निवासी माधव शर्मा (25)…

Read More