झांसी में जज को बम से उड़ाने की धमकी:धमकी भरा पत्र भेजा, लिखा- हमारी कौम के लोगों को सजा सुनाई, 30 अप्रैल तक उड़ा देंगे


झांसी में जज आदित्य चतुर्वेदी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। डाक से जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भेजे गए पत्र में लिखा है- जिला न्यायालय लखनऊ में आदित्य चतुर्वेदी ने कई मुकदमों में हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह कर दिए। हम सभी लोग कई दिनों से उनकी गतिविधियों पर ध्यान दे रहे हैं। 30 अप्रैल तक न्यायालय परिसर में बम से उड़ा देंगे। धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, पुलिस अफसरों ने जज और उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक्शन के लिए पुलिस को भेजा पत्र जज अदित्य चतुर्वेदी झांसी में एससी एसटी एक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश है। 16 अप्रैल को डाक के जरिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम पर एक पत्र आया। जब पत्र को खोला गया तो उसमें जज आदित्य चतुर्वेदी को बम से उड़ाने की बात लिखी थी। भेजने वाले का नाम मोहम्मद सलीम मंसूरी लिखा था। इस पर जिला न्यायालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने एसपी सिटी को पत्र भेजकर तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए। प्रतिलिपि एसएसपी को भी भेजी गई। पत्र मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार रात को FIR दर्ज की है। पढ़िए, धमकी भरे पत्र में क्या लिखा सेवा में, श्रीमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, झांसी महोदया आपको इस पत्र के द्वारा हम लोग यह अवगत कराना चाहते हैं कि जिला न्यायालय लखनऊ में आदित्य चतुर्वेदी ने कई मुकदमों में हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह कर दिए। हम सभी लोग कई दिनों से इनकी गतिविधियों पर ध्यान दे रहे हैं। हम सभी मौके की तलाश में हैं। 7 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 के दौरान इनको न्यायालय परिसर में बम से उड़ा देंगे। जज के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी किया गया है। कचहरी परिसर स्थित डाकघर से भेजा गया पत्र पुलिस ने पत्र को लेकर छानबीन शुरू कर दी। प्रारंभिक छानबीन में मालूम चला कि पत्र कचहरी परिसर स्थित डाकघर से भेजा गया है। उसमें कचहरी परिसर डाकघर की मुहर लगी थी। पुलिस ने पत्र भेजने का समय भी पता कर लिया है। पुलिस अब आसपास सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस अफसरों का कहना है समय के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली जाएगी। हालांकि पुलिस को इसके पीछे किसी शरारती तत्व के होने की आशंका है। जज की सिक्योरिटी बढ़ा दी है सहायक पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान ने बताया कि किसी ने डाक भेजकर जज को डराने व धमकाने की कोशिश की है। यह डाक न्यायालय परिसर स्थित डाकघर से प्राप्त हुई है। प्रथमदृष्यता प्रतीत होता है कि किसी शरारती तत्व ने ये कार्य किया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यायालय की सुरक्षा बढ़ाई गई है। साथ ही जज की सिक्योरिटी बढ़ाई गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *