9 बीघे में काटी जा रहीं दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त:उन्नाव में 8-10 करोड़ की संपत्ति प्रभावित, बिना लेआउट स्वीकृति के हो रही थी प्लॉटिंग
उन्नाव में उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए) ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने करीब नौ बीघे जमीन पर विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया। दोनों जगह बिना लेआउट स्वीकृत कराए प्लॉटिंग की जा रही थी। कार्रवाई में करीब 8 से 10 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रभावित…