अयोध्या में पुस्तक 'रामसखा' का विमोचन हुआ:रामलला के सखा त्रिलोकीनाथ पांडेय की पुण्यतिथि मनाई गई,;योगदान को याद किया गया
श्रीराम हर्षणम चारूशीला मंदिर में रामसखा पं. त्रिलोकी नाथ पांडेय की 5वीं पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन त्रिलोकी नाथ पांडेय स्मृति सेवा न्यास द्वारा किया गया।इस अवसर पर उनकी स्मृति में लिखी गई पुस्तक ‘रामसखा पं. त्रिलोकी नाथ पांडेय’ का विमोचन किया गया। पुस्तक का संपादन डॉ. बिशन बहादुर ने किया है।…