पूर्व सभासद की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:बरेली में पैतृक संपत्ति के विवाद में बड़े भाई को छत से धक्का दिया
बरेली के किला थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति को लेकर हुए विवाद में पूर्व सभासद सूर्य प्रकाश गुप्ता की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विष्णु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि विवाद के दौरान सूर्य प्रकाश को छत से धक्का दे दिया गया था, जिससे उनकी मौत हो गई।…