अखिलेश यादव का बर्थडे मनाने पहुंचे सपाइयों की नोक-झोंक:गोरखपुर नौकायन पर रात 12 बजे काटा केक, पुलिस ने नहीं खाया लड्‌डू


गोरखपुर के रामगढ़ताल में मंगलवार देर रात अखिलेश यादव का बर्थडे मनाने पहुंचे सपाइयों की पुलिस से जमकर नोक-झोंक हुई। देर रात 12 बजे नौकायन पर सपा पदाधिकारियों के साथ करीब 50 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे थे। करीब आधे घंटे तक हंगामा चला। इसके बाद रामगढ़ताल पुलिस की मौजूदगी में केट काटकर सपाइयों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस दौरान एक दूसरे को केक खिलाकर नारेबाजी भी की गई। वहीं सपा की नेत्री काजल निषाद हाथ में लड्‌डू का डब्बा लेकर सबका मुंह मीठा कराती दिखीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस को भी लड्‌डू देना चाहा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने इन्कार कर दिया। रात की इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। अब जानिए पूरा मामला… सपा मुखिया अखिलेश यादव का एक जुलाई को जन्मदिन मनाया जाता है। गोरखपुर के सपा नेताओं ने एक दिन में पहले मंगलवार की रात बर्थडे मनाने का प्रोग्राम मनाया। इसके बाद सपा नेत्री काजल निषाद, जफर अमीन डक्कू, शब्बीर कुरैशी समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ 50 से अधिक कार्यकर्ता लाल टोपी, गमछा में अखिलेश यादव की फोटो, केक और मिठाई लेकर नौकायन रात करीब 11:50 बजे पहुंचे। 12 बजे केक काटकर जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी। तभी रामगढ़ताल थाने की पुलिस वहां पहुंची। पुलिस का कहना था कि सड़क से थोड़ा किनारे होकर कार्यक्रम करें। इसपर सपा नेता भड़क गए। सपा नेताओं ने बोला कि हमलोग सड़क के किनारे ही खुशी मना रहे हैं। दो मिनट में केक काटकर चले जाएंगे। अखिलेश यादव का मामला है, तमाशा होगा इस पर पुलिस ने उन्हें दूसरी जगह जाने के लिए कहा। तब सपा नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव का मामला है, अभी पूरी पार्टी यहीं आ जाएगी। यहीं पर तमाशा होगा। थोड़ी देर नोक-झोंक होने के बाद सपाईयों ने जेएसआर गार्डेन के पास केक काटा। इसके बाद सपा नेत्री काजल निषाद मिठाई बांट रही थीं। उन्होंने पुलिस को भी मिठाई देना चाहा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने मिठाई खाने से इन्कार कर दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *