सीएम योगी का पोस्टर जलाने वाले सपा नेताओं पर मुकदमा:मेरठ में सपा अधिवक्ता सभा के 13 कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट, गिरफ्तारी के लिए दबिश


मेरठ में सीएम योगी का पोस्टर जलाने वाले सपा नेताओं पर मुकदमा लिखा गया है। ये पोस्टर गुरुवार को कमिश्नरी चौराहे पर सपा समर्थक वकीलों ने जलाया था। हालांकि वकीलों ने तीन बार सीएम योगी के पोस्टर को पेट्रोल जलाकर डालने का प्रयास किया। तीसरी बार में पोस्टर जल सका तुरंत पुलिसकर्मी ने उसे छीन लिया और सुरक्षित बचा लिया।
लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले में 12 लोगों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। सिविल लाइन थाने में मुकदमा लिखा गया है। वहीं पुलिस की चार टीमें आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए दबिश दे रही हैं।
आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर बढ़ा विवाद
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ साजिशन होर्डिंग लगाने के विरोध में जगह-जगह सपा नेता और उनके कार्यकर्ताओं का हंगामा चल रहा है। सपा विधायक अतुल प्रधान, जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक सहित कई सपा नेताओं ने खुद ही होर्डिंग उतारे थे। सपा विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने ये विवादित होर्डिंग लगाए हैं।

अब पुलिस की बात पढ़िए…
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने सिविल लाइन पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। एसपी सिटी ने बताया कि चार टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वीडियो के माध्यम से अज्ञात लोगों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि सबकी पहचान होने के बाद जो-जो पोस्टर जलाने में शामिल थे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *