जूस के पैसे मांगने पर बदमाशों ने की फायरिंग:मेरठ में दुकानदार पर चलाईं गोलियां, दुकान में छिपकर बचाई जान
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की लक्खीपुरा कॉलोनी में बुधवार शाम एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जूस के पैसे मांगने पर दो युवकों ने एक फल और जूस विक्रेता पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। दुकानदार ने अपनी जान बचाने के लिए…